ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

बार में अश्लील डांस करने से मना करने पर बुरी फंसी रशियन गर्ल, 18 दिन बाद पुलिस ने छुड़ाया

ग्वालिय : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बेहद सनसनीखेज और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रूस की एक युवती को 18 दिन ग्वालियर में मजबूरन रखा गया। युवती ने बार में अश्लील डांस करने से मना कर दिया। इस बात से खफा होकर कांट्रेक्ट पर बुलाने वाले ने उसका पासपोर्ट लौटाने से मना कर दिया है। मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो तत्काल एक्शन लेते हुए बार संचालक को हवालात भेजा गया और विदेशी युवती का पासपोर्ट वापस दिलवाया गया। पुलिस ने मामले की जानकारी दूतावास को दे दी है।

जानकारी के मुताबिक, किरमिया रूस की युवती यूलिया 24 अक्टूबर को रूस से दिल्ली (भारत)आई थी। यूलिया को दिल्ली के एक युवक दीपू ने बार में डांस के लिए कांट्रेक्ट पर बुलाया था, और उसे ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित एक बार में डांस के लिए भेज दिया और उसका पासपोर्ट जमानत के तौर पर अपने पास रख लिया था। यूलिया जब ग्वालियर पहुंची तो बार में उससे अश्लील डांस कराने का दबाब डाला लेकिन यूलिया ने डांस करने से मना कर दिया, और वापस रूस लौटने के लिए अपना पासपोर्ट मांगा लेकिन बार संचालक और दीपू ने उसका पासपोर्ट लौटाने से मना कर दिया। 19 दिन ग्वालियर और दिल्ली भटकने के बाद यूलिया ग्वालियर SP ऑफिस पहुंचकर SP धर्मवीर सिंह यादव को पूरी घटना बताई। जहां तत्काल एक्शन लेते हुए पुलिस ने बार संचालक को थाना यूनिवर्सिटी में बैठा लिया और दिल्ली में बैठे दीपू के कब्जे से पासपोर्ट ग्वालियर मंगवाया और यूलिया को सौंपा। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है लेकिन उसका पासपोर्ट दिल्ली से मंगाकर उसे दे दिया गया है।

Related Articles

Back to top button