ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
व्यापार

इस शेयर ने द‍िया छप्‍परफाड़ र‍िटर्न, 1 लाख के हुए 10 करोड़

Multibagger Penny Stock : शेयर बाजार आपको रातोंरात मालदार और कंगाल दोनों कर सकता है. कई बार शेयर (Stocks) में अचानक आने वाली तेजी आपको बंपर फायदा दे सकती है. लेक‍िन यद‍ि क‍िसी शेयर में तेज ग‍िरावट आई तो यह आपको नुकसान भी दे सकती है.

नई द‍िल्‍ली : Multibagger Penny Stock : शेयर बाजार आपको रातोंरात मालदार और कंगाल दोनों कर सकता है. कई बार शेयर (Stocks) में अचानक आने वाली तेजी आपको बंपर फायदा दे सकती है. लेक‍िन यद‍ि क‍िसी शेयर में तेज ग‍िरावट आई तो यह आपको नुकसान भी दे सकती है. इसल‍िए कहा भी जाता है ज‍िसने शेयर बाजार की बारीक‍ियां समझ लीं, उसकी हजारों की रकम लाखों में बदल सकती है.

इस शेयर ने द‍िया छप्‍परफाड़ र‍िटर्न

साल 2021 में कई शेयर ने न‍िवेशकों को मालामाल कर द‍िया. यहां हम बात कर रहे हैं टाटा ग्रुप के उस शेयर की ज‍िसने न‍िवेशकों को प‍िछले कुछ सालों में छप्‍परफाड़ र‍िटर्न द‍िया है. टाटा ग्रुप का यह शेयर टाइटन कंपनी ल‍िम‍िटेड (Titan Company Ltd.) का है. टाटा के इस शेयर ने बतौर ब्रांड भरोसा जीतने के साथ न‍िवेशकों की झोली भी भरी है.

एक लाख बन गए साढ़े 10 करोड़ से ज्‍यादा

कंपनी के शेयर में एक लाख रुपये का न‍िवेश करने वाले आज साढ़े 10 करोड़ से भी ज्‍यादा के माल‍िक हैं. टाइटन कंपनी के शेयर ने 20 साल में निवेशकों को एक हजार गुने से ज्‍यादा का र‍िटर्न द‍िया है. Titan कंपनी का मार्केट कैप मंगलवार (12 अप्रैल) को 2.20 लाख करोड़ रुपये था.

…जब 2.35 रुपये का था शेयर

टाइटन कंपनी ल‍िम‍िटेड देश के नामी टाटा ग्रुप (Tata Group) और तमिलनाडु इंडस्ट्रियल डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन (TIDCO) का ज्वाइंट वेंचर है. 8 मार्च 2002 को NSE में टाइटन के शेयर का मूल्‍य 2.35 रुपये था. 12 अप्रैल को बंद हुए कारोबारी सत्र में यह शेयर 2,485 रुपये पर बंद हुआ.

52 हफ्ते का र‍िकॉर्ड 2,768 रुपये

इस तरह टाइटन कंपनी के शेयर ने 20 साल में 2.35 रुपये को 2,485 रुपये बना द‍िया. 52 हफ्ते में इस शेयर का 2,768 रुपये का र‍िकॉर्ड है. यद‍ि आपने इस शेयर में 8 मार्च 2002 को 1 लाख रुपये का न‍िवेश क‍िया होता तो आपको 42,553 शेयर म‍िलते. आज इन शेयर यून‍िट की कीमत बढ़कर 10.57 करोड़ रुपये हो जाती.

(डिस्कलेमर : किसी भी तरह का निवेश करने से पहले एक्सपर्ट से जानकारी कर लें. जी न्यूज किसी भी तरह के निवेश के लिए आपको सलाह नहीं देता.)

Related Articles

Back to top button