ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
देश

साइबर ठगों ने निकाला ठगी का नया तरीका, फर्जी बिजली भेजकर उपभोक्ताओं को लगा रहे चूना

Ranchi News: रांची में कुछ साइबर ठगों ने एक शख्स से बिजली काटने के नाम पर तीन लाख रुपए की ठगी की है. जिसके बाद बिजली विभाग ने लोगों को ऐसे फ्रॉड से बचने की हिदायत दी है.

Ranchi News: देश में साइबर क्राइम (Cyber Crime) के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. ताजा मामला सामने आया है झारखंड की राजधानी रांची से. जहां पर साइबर ठगों ने ठगी करने के लिए नया तरीका खोज निकाला है. बताया जा रहा है कि यहां साइबर अपराधियों ने घर की बिजली काटने के नाम पर एक शख्स को मैसेज भेजा और उसके खाते से 3.90 लाख रुपए उड़ा लिए. जिसके बाद शख्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई.

ये है पूरा मामला

दरअसल कोतवाली थाना क्षेत्र के कालीबाबू स्ट्रीच निवासी सुरेश अग्रवाल के साथ ये ठगी हुई है. सुरेश के मुताबिक बीती 7 अप्रैल को उसके फोन पर घर की बिजली काट देने का मैसेज आया था. इस मैसेज में उससे एक मोबाइल नबंर पर फोन करने लिए कहा गया था. जैसे ही सुरेश ने उस नंबर पर फोन किया सामने वाले शख्स ने उसे बातों में उलझा दिया और उसके क्रेडिट कार्ड से तीन बार में  3 लाख रुपये उड़ा लिए. इसके साथ ही सुरेश के दूसरे खाते से भी 9 हजार रुपये ठगों ने उड़ा लिए. हैरानी की बात ये है कि उन दोनों ही खातों में सुरेश का दूसरा मोबाइल नंबर दर्ज था.

बिजली विभाग ने दी लोगों को चेतावनी

इस घटना के बाद झारखंड के बिजली विभाग ने लोगों को सचेत करने के लिए एक मोबाइल नंबर जारी किया. इसके साथ उन्होंने सभी को जानकारी भी दी कि अगर किसी के फोन पर बिजली विभाग या बिजली काटने को लेकर कोई मैसेज आए, तो उसका जवाब ना दें और इसकी सूचना तुरंत बिजली विभाग या पास के थाने में दें. बिजली विभाग ने ये भी बताया कि, लोगों को एक मोबाइल नंबर से मैसेज आ रहा कि, जिसमें कहा जा रहा है कि आज रात 9:30 बजे आपका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा. क्योंकि आपका पिछले महीने का बिल अपडेट नहीं है, इसलिए कृपया दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन करें. बिजली विभाग ने 8617066219 इस नंबर को जारी करते हुए बताया कि ये किसी बिजली ऑफिसर का नंबर नहीं है और जेबीवीएनएल का इससे कोई लेना देना नहीं है.

Related Articles

Back to top button