ब्रेकिंग
Chhattisgarh Yuva Udaan 2026: कोरबा में युवाओं को मिली साइबर सुरक्षा और करियर की अहम टिप्स Dhanbad Encroachment: 21 साल बाद बारामुड़ी से हटाए जाएंगे 200 परिवार? दुर्गा पूजा में रांची वालों ने तोड़े ट्रैफिक नियम, पुलिस ने वसूला 3 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना Palamu Crime: तरहसी केस में DNA और FSL रिपोर्ट आई, पानी में डूबने से गई थी जान झारखंड: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बनी चीजों की बढ़ेगी बिक्री, जेल का होगा सौंदर्यीकरण IIT ISM धनबाद न्यूज़: निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा को मिलेगा 'महान शिक्षक पुरस्कार 2026' पलामू: सहिया गीता देवी हत्याकांड में FIR दर्ज, 48 घंटे में खुला Giridih Police Action: 13 चोरी की घटनाओं का खुलासा, सोना और नकदी के साथ सात अपराधी अरेस्ट Bokaro Steel Plant: विस्थापित अप्रेंटिस संघ का आंदोलन समाप्त, नियोजन पर बनी सहमति झारखंड: सरकारी स्कूलों में पोशाक और स्वेटर की राशि का इंतजार
विदेश

ऑस्कर ने विल स्मिथ पर 10 साल का प्रतिबंध लगाया

लॉस एंजिलिस । ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में मेजबान क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने को लेकर एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स ने अभिनेता विल स्मिथ पर ऑस्कर या अकादमी के किसी भी अन्य सामरोह में शामिल होने पर 10 साल का प्रतिबंध लगा दिया है। स्मिथ की हरकत पर अकादमी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक के बाद यह फैसला किया गया है। हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें भविष्य में इन पुरस्कारों के लिए नामित किया जाएगा या नहीं। अकादमी ने कहा ‎कि 94वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का आयोजन हमारे समुदाय के उन अनेक लोगों के लिए किया गया था, जिन्होंने पिछले एक वर्ष में अविश्वसनीय काम किया। हालांकि स्मिथ के अस्वीकार्य और गलत व्यवहार ने उन पलों को खराब कर दिया। उधर, स्मिथ ने प्रतिबंध पर कहा ‎कि मैं अकादमी के फैसले का सम्मान करता हूं। उन्होंने पिछले सप्ताह ही अकादमी से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले हुई बैठक में अकादमी ने कहा था कि स्मिथ ने अपनी हरकत से आचरण से जुड़े उसके मानकों का उल्लंघन किया है, जिसके तहत अनुचित रूप से शारीरिक संपर्क करना, अपशब्द कहना या धमकाना एकेडमी की प्रतिष्ठा के खिलाफ है। अकादमी ने क्रिस रॉक से माफी भी मांगी थी।
गौरतलब है कि 27 मार्च को आयोजित ऑस्कर अवॉर्ड सामरोह में सर्वश्रेष्ठ फीचर डॉक्यूमेंटरी श्रेणी के लिए ऑस्कर पुरस्कार देते हुए रॉक ने स्मिथ की पत्नी एवं अभिनेत्री जेडा पिंकेट स्मिथ का मजाक उड़ाया था। इसके बाद स्मिथ ने मंच पर आकर रॉक को थप्पड़ मार दिया था, जो ऑस्कर के इतिहास में सबसे हैरतअंगेज घटनाओं में से एक है। समारोह में स्मिथ को किंग रिचर्ड में उनके दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया था। पुरस्कार लेते समय उन्होंने अकादमी और नामित कलाकारों से माफी मांगी थी, लेकिन रॉक का नाम नहीं लिया था।

Related Articles

Back to top button