ब्रेकिंग
Punjab News: CM भगवंत मान की रैली में काले कपड़े दिखाने वाले युवक का पुलिस पर गंभीर आरोप, सुखबीर बाद... जंतर-मंतर पर मारपीट मामले में गरमाई राजनीति, CJP ने उठाई हत्या के प्रयास के तहत कार्रवाई की मांग Happy Teachers Day Gifting Guide: डायरी-पेन से लेकर डेस्क प्लांट्स तक, टीचर्स डे के लिए बेस्ट बजट-फ्... जन्माष्टमी पर ऐसे बनाएं कान्हा का प्रिय पंचामृत, जानें सही विधि और भोग नियम ITR में टाइपिंग मिस्टेक पर नहीं लगेगा टैक्स, ITAT मुंबई का 9.6 लाख के नोटिस पर ऐतिहासिक फैसला Tech News Updates: व्हाट्सऐप पर आया बिल पेमेंट फीचर, NPCI के रिकॉर्ड UPI आंकड़ों के बीच मेटा ने लॉन्... एक ब्लॉगर के खुलासे से हिला चीन का विज्ञान जगत: NSFC ने शुरू की फर्जी रिसर्च की देशव्यापी जांच Box Office Report 2026: यश की 'टॉक्सिक' पर भारी पड़ी 'हनुमान अंश', बनी साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कम... हेनरी क्रोकोम्ब का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा: लगातार दो मैचों में ली दो हैट्रिक दिल्ली में 2.30 लाख घरों पर लगेंगे सोलर पैनल, बिजली बिल होगा जीरो; CM ने किया बड़ा ऐलान
मनोरंजन

बिग बॉस ओटीटी फेम मिलिंद गाबा ने गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल से की सगाई

पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा आज म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। उन्होंने यार मोड़ दो से लेकर तेरी यारी जैसी कई सुपरहिट गाने उन्होंने गाए। सिंगिंग में अपने कदम जमाने वाले सिंगर मिलिंद बिग बॉस ओटीटी में नजर आए थे। हालांकि वह जल्द ही इस शो से आउट हो गए, लेकिन इस शो के जरिए उन्होंने लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई। ये हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि मिलिंद गाबा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अब हाल ही में उनकी सगाई की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह एक-दूसरे के साथ रिंग चेंज कर सगाई के बंधन में बंध गए हैं।

सिंगर मिलिंद गाबा और उनकी मंगेतर प्रिया बेनीवाल की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में प्रिया जहां ग्रे रंग के हैवी लहंगे में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं, तो वही मिलिंद गाबा भी ब्लैक प्रिंटेड सूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। मिलिंद गाबा और प्रिया ने दिल्ली में अपनी सगाई का ग्रैंड आयोजन किया। इनकी सगाई के मौके पर कई सितारे इस कपल को बधाई देने के लिए पहुंचे। जहां दोनों की रिंग एक्सचेंज होने के बाद एक संगीत समारोह भी हुआ। इन दोनों की सगाई को अटेंड करने के लिए मीका सिंह, गुरु रंधावा, प्रिंस नरूला, सुय्यश राय, सपना चौधरी सहित कई बड़े सितारे पहुंचें। मिलिंद गाबा ने स्टेज पर खूब डांस किया और साथ ही अपने दोस्तों के साथ धमाल किया।

Related Articles

Back to top button