ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
देश

सवाधान! प्रदूषण फैलाया तो हो सकती है जेल

नई दिल्ली: हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने के मामलों में लगातार वृद्धि होती जा रही है और इससे मंगलवार के बाद हवाओं का रुख बदलने लगेगा। प्रदूषण स्तर में वृद्धि के साथ-साथ इंफोर्समेंट एजेंसियों ने भी सख्ती शुरू कर दी है।

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित कमेटी एप्का ने जहां मंगलवार को यूपी, हरियाणा सरकार को जेनरेटर बंद करने की कार्ययोजना पर तलब किया है वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रदूषण फैलाने वालों को जेल भेजने के लिए कानूनी सलाह मशविरा शुरू कर दिया है। बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार वायु अधिनियम व जल अधिनियम में सख्त प्रावधान हैं और जुर्माना वसूली की जा रही है।

लापरवाही बरतने की शिकायतें मिल रही हैं 
बोर्ड को मिली करीबन 800 शिकायतों में अभी 20 से 25 प्रतिशत पर ही कार्रवाई हो पा रही है। अधिकांश शिकायतें ठोस कचरा फैलाने, कचरा जलाने, तोडफ़ोड़ से धूल संबंधी हैं। इनके लिए अभी एनजीटी के दिशानिर्देशानुसार पांच लाख रुपए तक का जुर्माना किया जा रहा है। लेकिन प्रदूषण बोर्ड ने अब उल्लंघन करने वालों को जेल भेजने संबंधी प्रक्रिया पर गंभीरता से काम करना शुरू कर दिया है। इंफोर्समेंट से जुड़े एक अधिकारी कहते हैं-‘हम इस दिशा में कानूनी पहलुओं पर काम कर रहें और अधिनियम के अनुसार दिशानिर्देश, नियम तैयार कर रहे हैं। इससे अधिक से अधिक लोगों को प्रदूषण फैलाने से रोका जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button