ब्रेकिंग
IMD Weather Forecast: सितंबर के आखिरी हफ्ते में फिर सक्रिय हुआ मानसून, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में डिप्रे... Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने...
व्यापार

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए गुड न्यूज़! कैशलेस इलाज का मिलेगा फायदा

यूपी सरकार (UP Government) में काम करने वाले कर्मचारी और उनके परिवार को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी. यह सुविधा प्रदेश के करीब 88 लाख लोगों तक पहुंचेगी.

देश के हेल्थ सेक्टर में पिछले कुछ सालों में कई बड़े बदलाव आए है. कोरोना महामारी शुरू होने के बाद लोगों के जीवन जीने का तरीका पूरी तरह से बदल गया है. बदलते समय के साथ हेल्थ कार्ड लोगों के जीवन का जरूरी और आम हिस्सा बनता जा रहा है. सरकार ने भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए आयुष्मान योजना की शुरुआत की है. इसके तहत गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं सरकार मुहैया कराती है.

अब यूपी के सरकारी कर्मचारी और पेंशनरों के लिए गुड न्यूज है. उत्तर प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को हेल्थ कार्ड (Health Card) की सुविधा देने जा रही है. इस कार्ड से कर्मचारी और पेंशनर्स को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान इस हेल्थ कार्ड की घोषणा की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हेल्थ कार्ड की सुविधा अप्रैल के आखिरी महीने से मिलने लगेगी.

20 लाख कर्मचारियों को मिलेगा सीधा लाभसरकार के इस फैसले से करीब 20 लाख लोगों को लाभ मिलेगा. सरकार यूपी सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स को हेल्थ कार्ड की सुविधा देगी. इस कार्ड की मदद से लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ सरकारी और कई प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगा. गौर करने वाली बात ये है कि अगर कोई कर्मचारी सरकारी अस्पताल में अपना इलाज करवाता है तो इलाज में लगने वाले सारे पैसे सरकार देगी. वहीं प्राइवेट अस्पताल में खर्च की सीमा को 5 लाख रुपये तक रखा गया है. साथ ही लोगों को कैश रखने की झंझट से भी मुक्ति मिलेगी. अब सरकारी के साथ-साथ प्राइवेट अस्पतालों में लोगों को कैशलेस की सुविधा मिलेगी.

88 लाख लोगों को मिलेगा योजना का लाभयूपी सरकार (UP Government)  में काम करने वाले कर्मचारी और उनके परिवार सभी को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी. यह सुविधा प्रदेश के करीब 88 लाख लोगों तक पहुंचेगी. लंबे समय समय से यूपी सरकार के कर्मचारी इस तरह के हेल्थ कार्ड की मांग कर रहे थे. पहले कर्मचारियों को कैश से इलाज के बाद बिल लेकर विभाग के चक्कर लगाने पड़ते थे. लेकिन, अब हेल्थ कार्ड से इस परेशानी से मुक्ति मिलेगी.

Related Articles

Back to top button