ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
देश

तिहाड़ में कुछ ऐसे कटी चिदंबरम की रात, सुबह नाशते में चाय के साथ मिला पोहा-दलिया

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को एक अदालत ने गुरुवार की शाम तिहाड़ जेल भेजा। चिदंबरम की पहली रात एक सामान्य कैदी की तरह ही जेल में बीती। कोर्ट के आदेश के बाद उनको कुछ अलग सुविधाएं जरूर मिली हैं लेकिन ज्यातार सुविधाएं एक सामान्य कैदी की तरह ही मिल रही हैं। पूर्व वित्त मंत्री को अलग सेल मिली है, उनको जेल नंबर-7 में रखा गया है। तिहाड़ में नाश्ते में सुबह 7 बजे उन्हें चाय के साथ पोहा, दलिया और ब्रेड दिया गया

ये सुविधाएं दी गईं चिदंबरम को

  • जेल अधिकारियों के अनुसार उन्हें अलग कोठरी और पश्चिमी शौचालय के अलावा कोई विशेष सुविधा नहीं मिलेगी।
  • अन्य कैदियों की तरह वह जेल के पुस्तकालय का उपयोग कर सकेंगे और एक निश्चित समय तक टेलीविजन देख सकते हैं।
  • आवश्यक मेडिकल जांच के बाद चिदंबरम को जेल नंबर सात में रखा गया है। आम तौर पर प्रवर्तन निदेशालय के मामलों में आरोपियों को इसी जेल में रखा जाता है।
  • जेल के एक अधिकारी ने कहा कि आम तौर पर रात का खाना 7 से 8 बजे के बीच कैदियों को दिया जाता है लेकिन यह उन लोगों के लिए अलग रखा जाता है जो अदालती प्रक्रियाओं के कारण देर से पहुंचते हैं।
  • सामान्यतया रात के खाने में रोटियां, दाल, सब्जी और चावल होता है। चिदंबरम को कोठरी में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रखा जाएगा। सुबह 7 से आठ बजे के बीच नाश्ता दिया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि वह या तो आरओ मशीन से पानी पी सकते हैं या कैंटीन से पानी की बोतल खरीद सकते हैं।

बता दें कि उनके पुत्र कार्ति को भी पिछले साल इसी मामले में उसी कोठरी में 12 दिनों तक रखा गया था। अगस्तावेस्टलैंड और बैंक धोखाधड़ी मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी भी इसी जेल में बंद हैं। संप्रग सरकार में गृह मंत्री रहे चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता को उच्च सुरक्षा के बीच राउज एवेन्यू अदालत से एशिया की सबसे बड़ी जेल में लाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button