ब्रेकिंग
Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी... Jamui Viral News: जमुई में बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर 65 के बुजुर्ग और 62 की महिला ने मंदिर में र...
विदेश

भूकंप के तेज झटकों से हिली अरुणाचल प्रदेश की धरती, जानें कितनी रही रिक्टर स्केल पर तीव्रता

सियांग। अरुणाचल प्रदेश  (Arunachal Pradesh) के पांगिन में आज भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप सुबह करीब 6.56 बजे आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार 5.3 तीव्रता का भूकंप 1176 किमी उत्तर में आया। हालांकि भूकंप से किसी को कोई नुकसान की खबर नहीं है।

एनसीएस ने ट्वीट किया, “भूकंप की तीव्रता 5.3 मैग्नीट्यूड रही और यह 38.62 अक्षांश में 30 किमी गहराई पर था। भूकंप के आते ही लोगों ने अपने-अपने घरों से निकलना शुरू कर दिया था।

अंडमान में भी पिछले सप्ताह आया था भूकंप

बता दें कि एक हफ्ते पहले ही अंडमान और निकोबार द्वीप में भूकंप आया था। जानकारी के अनुसार यह 70 की गहराई पर कैंपबेल में आया था और रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6 मैग्नीट्यूड रही थी।

कच्छ में भी कुछ दिन पहले हिली थी धरती

गुजरात के कच्छ जिले में भी कुछ दिनों पहले ही 3.2 मैग्नीट्यूड की तीव्रता का भूकंप आया था। गांधीनगर स्थित भूकंपीय अनुसंधान संस्थान के अनुसार भूकंप रात 12.49 बजे महसूस किया गया था। भूकंप का केंद्र कच्छ में रापड़ से एक किलोमीटर दूर 12.2 किलोमीटर की गहराई पर था।

पंजाब में भी लगे थे झटके

नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी के अनुसार एक हफ्ता पहले पंजाब के बठिंडा के पास भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 4.4 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई थी। भूकंप का केंद्र बठिंडा से 231 किमी पश्चिम में था।

Related Articles

Back to top button