ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
लाइफ स्टाइल

जानें भिंडी के फायदे

गर्मियों में भिंडी का सेवन न सिर्फ आपके स्वाद को अच्छा बनाए रखता है बल्कि आपको सेहत से जुड़े कई फायदे भी देता है। भिंडी का सेवन करने से व्यक्ति को मात्र 30 प्रतिशत कैलोरी मिलती है। जबकि यह विटामिन सी और मैग्नीशियम की भी अच्छी सोर्स है। इसके अलावा भिंडी विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और अनसैचुरेटेड फैटी एसिड जैसे अहम पौष्टिक तत्वों से संपन्न होती है।

ब्लड शुगर कंट्रोल- डायबिटीज के रोगियों के लिए भिंडी का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। भिंडी में एंटी डायबिटीज और एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं, जो रक्त में मौजूद ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला फाइबर रक्त के ग्लूकोज को नियंत्रित करने में फायदेमंद हो सकता है ।

दिल की सेहत- भिंडी में पेक्टिन नामक एक घटक होता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके दिल की सेहत का ध्यान रखने में मदद करता है। खराब कोलेस्ट्रॉल हृदय रोगों की वजह बनता है। भिंडी के नियमित सेवन से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। शोध के अनुसार भिंडी में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। दरअसल, फाइबर का सेवन सीरम कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल संबंधी हृदय रोग की आशंका कम हो सकती है।

इम्यूनिटी करती है बूस्ट- भिंडी में विटामिन सी मौजूद होता है जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। इसके अलावा भिंडी वायरल इन्फेक्शन को रोकने में भी मदद करती है। 100 ग्राम भिंडी रोजाना खाने से शरीर के लिए जरूरी विटामिन सी हमारे शरीर में पहुंच जाता है।

वेट लॉस- भिंडी में पाए जाने वाले गुड कार्ब्स और वसा जैसे पोषक तत्व वजन को नियंत्रित करने में मददगार हो सकते हैं। इसके अलावा, भिंडी में पाया जाने वाला फाइबर मोटापे को कम करने के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं तो डाइट में भिंडी को शामिल कर लें।

पाचन रहता है सही- भिंडी में मौजूद कई औषधीय गुण पाचनतंत्र को सुधारने में मदद कर सकते हैं। भिंडी में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है और फाइबर पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। जिन लोगों को गर्मियों में पेट की परेशानी रहती है उन्हें भिंडी खाने से फायदा मिल सकता है।

त्वचा के लिए अच्छा- भिंडी में मौजूद विटामिन-सी स्किन के डेड सेल्स को रिपेयर कर त्वचा में चमक लाने में मदद करता है। भिंडी में विटामिन-A भी मौजूद होता है, जो त्वचा पर निखार ला सकता है।

Related Articles

Back to top button