ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
मध्यप्रदेश

युवती सिंगरौली में शादी करने के लिए अड़ी, बोली- चाहे जान क्यों ना चली जाए, यहां से नहीं हटूंगी

सिंगरौली में एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के घर के बाहर धरने पर बैठ गई। वो उससे शादी करना चाहती है। उसका कहना है, चाहे जान क्यों ना चली जाए, शादी तो इसी से ही करूंगी। लड़का शादी करने के लिए राजी नहीं हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने के बाद भी लड़की वहां से हटने को तैयार नहीं हुई। लड़की ने बताया कि वो सरकारी कॉलेज बैढन में 3 साल पहले रंजीत शाह (23) से मिली थी। एक ही कॉलेज में होने से दोनों में बातचीत होने लगी। दोस्ती प्यार में बदल गई। शादी का झांसा देकर वह उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब वह शादी करने से मना कर रहा है। युवती के अनुसार, कुछ दिन पहले थाने में शादी के लिए लड़के के साथ समझौता भी हुआ था, लेकिन अब वह अपनी बात से मुकर गया है।

परिवार के साथ धरने पर बैठी युवती

युवती के परिजन भी उसके साथ रंजीत के घर के सामने धरने पर बैठ गए हैं। परिजनों ने कहा कि रंजीत बीते 3 साल से शादी का झांसा देकर बेटी से संबंध बनाता रहा। समाज में बदनामी न हो, इसलिए शादी करना चाह रहे हैं, लेकिन रंजीत और उसके परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके पहले बरगवां थाने में शिकायत की थी। जिसके बाद शादी के लिए समझौता हो गया था।

युवती ने दी आत्महत्या की धमकी

युवती का कहना है, अब चाहे जान ही क्यों न चली जाए, यहां से नहीं हटूंगी। युवती ने आत्महत्या करने की भी धमकी दी। मौके पर पहुंची पुलिस भी लड़की को समझाने की कोशिश में लगी रही। पुलिस ने युवती को शिकायत करने के लिए कहा है, जिसके बाद युवक पर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में एसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। लड़की शादी करना चाह रही है, लेकिन लड़के के परिजन इनकार कर रहे हैं। दोनों पक्षों को समझाया गया है। फिर भी अगर लड़का नहीं मानता है तो युवती की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button