ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
देश

हरिद्धार के पास पंडित प्रदीप मिश्रा की कार पलटी, बाल-बाल बचे

हरिद्धार   काल उसका क्या करे, जो भक्त हो महाकाल का… ये कहावत उस समय चरितार्थ हो गई, जब पंडित प्रदीप मिश्राजी की कार पलट गई और वे बाल-बाल बच गए। पंडित प्रदीप मिश्रा जी की इस समय हरिद्धार में कथा चल रही है। इसके कारण वे हरिद्धार में ही है। शुक्रवार को सुबह वे हरिद्धार से लगभग 52 किलोमीटर दूर नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे। इस दौरान उनके साथ तीन अन्य गाड़ियां भी थीं। जब पंडित प्रदीप मिश्रा एवं उनके भक्त दर्शन करके लौट रहे थे, तभी नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर से करीब पांच किलोमीटर दूर उनकी गाड़ी एक पहाड़ से टकरा गई और देखते ही देखते टकराकर गाड़ी पूरी तरह से पलट गई। जहां गाड़ी पलटी वहां एक तरफ पहाड़ था तो वहीं दूसरी तरफ गंगाजी बह रही है। गाड़ी यदि एक पलटी और खाती तो गंगाजी में गिर जाती, लेकिन जो खुद भगवान महाकाल का सच्चा भक्त हो उसका काल भी कुछ नहीं बिगाड़ सका। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ा पड़ा। हालांकि उनके साथ चल रहे भक्त एवं अन्य लोगों ने मिलकर गाड़ी के अंदर फंसे पंडित प्रदीप मिश्रा सहित ड्राईवर व अन्य लोगों को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद पंडित प्रदीप मिश्रा ने हरिद्धार आकर उपस्थित भक्तों को कथा श्रवण कराई एवं कथा के दौरान उन्होंने खुद भी इस घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वे जब भी गाड़ी में सफर करते हैं तो श्रीशिवाय नमस्तुभयं मंत्र का जाप करते रहते हैं। वे मंदिर में भी इस मंत्र का जाप लगातार करते हैं और अपने भक्तों को भी वे यही कहते हैं कि वे भी इस मंत्र का जाप लगातार करते रहे। इस घटना की पुष्टि खुद पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा के दौरान की।

Related Articles

Back to top button