ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

चीन की GDP को लगेगा इस साल ‘जोर का झटका’, एक तिहाई आबादी को लॉकडाउन में रखा है ‘कैद’

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन (China) में करीब 40 करोड़ लोगों के इस समय लॉकडाउन (China Lockdown) में कैद होने का अनुमान है। चीनी अधिकारी ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variants) के चलते देश में आई कोरोना (Covid-19) की नई लहर को रोकने में कड़ाई से जुटे हुए हैं। लेकिन इन कड़े कदमों ने चीन के आर्थिक ग्रोथ (China Ecomonic Growth) को लेकर कुछ चिंताएं पैदा कर दी हैं।

चीन में लाखों लोगों को आइसोलेशन सेंटर में भेजा गया है। जबकि इससे भी अधिक संख्या में लोगों को घरों में रहने को कहा गया है। दर्जनों शहरों में अधिकारियों ने रोजाना के सामान्य जनजीवन पर रोक दिया है और वे कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में लगे हुए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि यह कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद चीन में आई अब तक की सबसे बड़ी लहर है।

जापानी बैंक नोमुरा के एक अनुमान के मुताबिक, चीन के करीब 45 शहरों में 37.3 करोड़ लोग किसी न किसी तरह के लॉकडाउन में हैं। यह चीन की करीब एक तिहाई आबादी है और इसका चीन की अर्थव्यवस्था में करीब 7.2 ट्रिलियन डॉलर का योगदान है।

कोरोना के खिलाफ चीन ने जो रणनीति अपनाई है, वो चीन की खुद के आर्थिक ग्रोथ के अनुमानों पर असर डालने लगी हैं। इसने लेकर सिर्फ कुछ अर्थशास्त्रियों ने ही नहीं, बल्कि चीन के प्रधानमंत्री ने भी हाल ही में चिंता जाहिर की है।

चीन ने साल 2022 के लिए जीडीपी में 5.5 फीसदी की उछाल का लक्ष्य रखा है। हालांकि चीन में रोजाना की आर्थिक गतिविधियां जिस तरह से बंद हुई हैं, उसे देखते हुए एक्सपर्ट ने इस लक्ष्य को लेकर चेतवानी देनी शुरू कर दी है। चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने सोमवार को स्थानीय अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि कोरोना वायरस की प्रत्येक नई लहर के साथ आर्थिक नुकसान बढ़ता जा रही है। ऐसे में अधिकारियों को महामारी रोकने के लिए ऐसे उपायों पर गौर करना चाहिए, जिससे आर्थिक ग्रोथ को भी प्रोत्साहन मिले।

ली केकियांग ने कहा, “यह काफी जरूरी हो गया महामारी के रोकथाम व नियंत्रण के उपायों और आर्थिक व सोशल विकास के बीच तालमेल बनाया जाए।”

शंघाई में आ रहे सबसे अधिक मामले

चीन में शुक्रवार को कोराना संक्रमण के 3,472 पॉजिटिव केस और 20,782 बिना लक्षण वाले मामले सामने आए। सबसे अधिक मामले चीन की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शंघाई (Shanghai) में सामने आए। शंघाई में शुक्रवार को लक्षण वाले करीब 3,200 केस और बिना लक्षण वाले करीब 19,872 मामले सामने आए। 2.6 करोड़ आबादी वाले शंघाई शहर में चीन ने कड़ा लॉकडाउन लगाया हुआ है।

Related Articles

Back to top button