ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
लाइफ स्टाइल

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 1625 पदों पर निकाली भर्ती, 11 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन 

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी ECIL ने जूनियर टेक्नीशियन के 1625 पदों पर भर्तियां निकाली है। इस भर्ती के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 2 साल का आईटीआई प्रमाण पत्र होना चाहिए। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.ecil.co.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 11 अप्रैल 2022 है।

कुल पदों की संख्या    1625

इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक- 814
इलेक्ट्रीशियन- 184
फिटर- 627

सैलरी- उम्मीदवारों को पहले साल 20,480 रुपये, दूसरे साल 22,528 रुपये और तीसरे साल 24,780 रुपये सैलरी मिलेगी।

योग्यता
उम्मीदवारों को इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक / इलेक्ट्रीशियन / फिटर के ट्रेड्स में आईटीआई (2 वर्ष) पास होना चाहिए। इसके अलावा, एक साल का अप्रेंटिसशिप (कौशल विकास मंत्रालय द्वारा जारी एनएसी) होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को ईसीआईएल के किसी भी कार्यालय (पूरे भारत में) और उसके ग्राहकों की साइटों पर नियुक्ति मिल सकती है। उम्मीदवारों का चयन आईटीआई में 1:4 के अनुपात में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से हैदराबाद में डॉक्यूमेंट्स के सबमिशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन
ईसीआईएल की ऑफिशियल वेबसाइट www.ecil.co.in/ पर क्लिक करें।
करिअर टैब खोलें और फिर ई-रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें।
एक फॉर्म ओपन हो जाएगा। उस फॉर्म में मांगे सारे डिटेल्स भरें।
इसके बाद फॉर्म भरकर सबमिट कर दें।
आवेदन करने के बाद एक प्रिंट लेकर रखें।

Related Articles

Back to top button