ब्रेकिंग
Who is Makhanlal Sarkar: कौन हैं 98 वर्षीय माखनलाल सरकार? जिनके सम्मान में पीएम मोदी ने झुकाया सिर औ... Inspirational News: जब महिला पुलिस अधिकारी बनीं 12 साल के नाविक की 'मां'; पतवार छुड़वाकर थमाई किताब,... Wedding Brawl: ‘जूता नहीं चुराने देंगे...’ रस्म के दौरान मंडप में बवाल; दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच चल... Civic Issues: कानपुर में सीवर की समस्या पर बवाल; छत पर चढ़कर महिला ने दी जान देने की धमकी, प्रशासन मे... Mother's Day 2026: एक हाथ में बंदूक, दूसरे में ममता! मिलिए उन 'Super Cop Moms' से जो अपराधियों और जि... Ujjain News: उज्जैन की कांता गोयल ने पेश की इंसानियत की मिसाल, 350 अनाथ बच्चों को दिया मां का प्यार ... Chandranath Murder Case: यूपी की ओर मुड़ी जांच की आंच; संभल और बदायूं में बंगाल पुलिस की छापेमारी, द... Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर यू-टर्न लेगा मौसम; अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट, बिहार में ओलावृष्टि... Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ...
उत्तरप्रदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश-सभी सरकारी कर्मीचारी समय से कार्यालय आएं

लखनऊ |  उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद संभालने वाले योगी आदित्यनाथ को अनुशासन के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने मंगलवार को इसका संकेत भी दे दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में टीम-09 के साथ बैठक के दौरान सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश भेजा है कि सभी सरकारी कार्यालय में अनुशासन को शीर्ष वरीयता पर रखा जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी शासकीय कार्यालयों में अनुशासन का माहौल बना रहना आवश्यक है। इसके लिए बेहद जरूरी है कि हर रोज सभी अधिकारी/कर्मचारी समय से कार्यालय आएं। इसके साथ ही साथ सभी जगह पर यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं पर भी भोजनावकाश आधा घंटे से अधिक न हो। सभी कार्यालयों में भोजनावकाश पूरा होने के बाद सभी कार्मिक पुन: अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहें। सीएम योगी आदित्यनाथ के इस निर्देश के बाद सरकारी कार्यालयों में लंच टाइम के दौरान कर्मचारियों के लंबे समय तक गायब रहने पर अब ब्रेक लगेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया और कहा कि कहीं पर भी लंच टाइम आधे घंटे से ज्यादा का न हो। लंच टाइम में कर्मियों के गायब रहने के संदर्भ में मुख्यमंत्री कार्यालय को शिकायत मिली थी।

Related Articles

Back to top button