ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
व्यापार

माइनर बच्चे का PAN कार्ड बनवाना है तो सारी प्रक्रिया को जान लें, इन डॉक्यूमेंट्स की भी पड़ेगी जरूरत

PAN Card: किसी भी नाबालिग या बच्चे को सीधे पैन कार्ड के लिए एप्लीकेशन डालने की मंजूरी नहीं है और इसके लिए बच्चे के माता-पिता को ही आवेदन करना होता है. यहां जानें इसके लिए पूरा प्रोसेस.

PAN Card: नाबालिग यानी 18 साल से कम उम्र वालों का भी पैन कार्ड बनवाया जा सकता है और ये आजकल आसान प्रक्रिया के जरिए बन सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विदेश जाने या स्कूल में किसी जरूरत के समय भी पैन कार्ड की आवश्यकता पड़ सकती है. लिहाजा आप भी अपने बच्चे के 18 साल होने से पहले पैन कार्ड बनवा लें.

एक जरूरी बात ये है कि किसी भी नाबालिग या बच्चे को सीधे पैन कार्ड के लिए एप्लीकेशन डालने की मंजूरी नहीं है और इसके लिए बच्चे के माता-पिता को ही आवेदन करना होता है. इसके साथ इन डॉक्यूमेंट्स की भी जरूरत पड़ती है.

बच्चे के पैन कार्ड के लिए लगेंगे ये डॉक्यूमेंटनाबालिग के माता-पिता का एड्रेस और पहचान का प्रमाणएप्लीकेंट का पता और पहचान का सर्टिफिकेटनाबालिग के पेरेंट्स का आधार कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र में से कोई एक डॉक्यूमेंटएड्रेस प्रमाण के लिए आधार कार्ड, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के डॉक्यूमेंट्स, मूल निवास प्रमाण पत्र या पोस्ट ऑफिस की पासबुक में से एक की कॉपी चल सकती है

इन स्टेप्स को फॉलो कर बनवा सकते हैं नाबालिग का पैन कार्ड

सबसे पहले NSDL की वेबसाइट पर जाएंअपने जिस नाबलिग बच्चे के लिए पैन कार्ड अप्लाई कर रहे हैं उसकी सही कैटेगरी चुनेंकैटेगरी चुनने के लिए सारी पर्सनल इंफॉर्मेशन पूरी तरह भरेंनाबालिग की एज का सर्टिफिकेट और पेरेंट्स की फोटो समेत दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगेमाता-पिता के डिजिटल साइन भी अपलोड करने होंगेपैन कार्ड बनवाने के लिए 107 रुपये फीस भरनी होगी जिसे डिजिटल तरीके से भर सकते हैंफीस सबमिट करें और फिर फॉर्म को सबमिट करेंअप्लाई करने के बाद आपके मेल पर कंफर्मेशन आएगाअप्लाई करने के बाद जो रिसीट नंबर मिले उसे संभाल कर रखें जिससे जरूरत पर एप्लीकेशन का स्टेटस पता कर सकेंवैरिफिकेशन के पूरा होने के 15 दिनों के भीतर ही पैन कार्ड आपके रजिस्टर्ड पते पर आ जाएगा

Related Articles

Back to top button