ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...
व्यापार

इस तारीख को होगा ड्रॉ, ऐसे चेक करें स्‍टेटस

DDA Housing Scheme 2021 Draw : हजारों लोगों का द‍िल्‍ली में अपने घर का सपना जल्‍द साकार होने वाला है. डीडीए स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2021 का ड्रॉ 18 अप्रैल को क‍िया जा रहा है.

DDA Housing Scheme 2021 Draw on 18th April : द‍िल्‍ली में आश‍ियाने का सपना देख रहे लोगों का सपना सच होने वाला है. अगर आपने या आपके क‍िसी पर‍िच‍ित ने फ्लैट के ल‍िए आवेदन क‍िया है तो यह खबर आपके काम की है. डीडीए स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2021 के लिए 18 अप्रैल (DDA Special Housing Scheme 2021 draw date) को ड्रॉ निकाला जाएगा.

करीब 12,400 एप्लीकेशन मिले

पीटीआई के अनुसार दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग कैटेगरी के 18,335 फ्लैट वाली डीडीए की विशेष आवास योजना 2021 का ड्रॉ निकाला जाएगा. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डीडीए (Delhi Development Authority) को इसके लिए करीब 12,400 एप्लीकेशन मिले हैं. आवेदकों की संख्या प्रस्तावित फ्लैटों की कुल संख्या से काफी कम है. यानी हर आवेदन का ड्रॉ में फ्लैट न‍िकल सकता है.

दोपहर 3 बजे से निकलेगा ड्रॉ

डीडीए की योजना पिछले साल 23 दिसंबर को शुरू हुई थी और 10 मार्च को बंद कर दी गई थी. अधिकारी ने बताया क‍ि डीडीए 18 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से डीडीए विशेष आवास योजना 2021 के तहत फ्लैटों के अलॉटमेंट के लिए ड्रॉ आयोजित करने जा रहा है. न्यायाधीशों और डीडीए के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में यह आयोजित किया जाएगा.

लाइव स्ट्रीमिंग के जरिये देखें ड्रॉ

आप ड्रॉ का सीधा प्रसारण कंप्यूटर या मोबाइल फोन पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिये देख सकते हैं. डीडीए की हाउस‍िंग स्‍कीम 2021 के तहत द्वारका, नरेला, रोहिणी और जसोला सहित दूसरे स्थानों में अलग-अलग कैटेगरी के 18,335 फ्लैटों की पेशकश की गई है. इनमें 205 फ्लैट एचआईजी, 976 एमआईजी, 11,452 एलआईजी और 5,702 ईडब्ल्यूएस/जनता श्रेणी के हैं.

Related Articles

Back to top button