ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
उत्तरप्रदेश

सपा के राज्यसभा सदस्य सुखराम सिंह यादव ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट, साधा अखिलेश पर निशाना

लखनऊ । एक तो उप्र विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिल पायी वहीं दूसरी ओर चुनाव के बाद पार्टी के बड़े नेता अब पार्टी नेतृत्व पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के साथ पेंगे बढ़ाने में लग गये हैं। इसकी शुरुआत तो सपा मुखिया अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने की। वहीं मो. आजम खां के नजदीकी लोग अब पार्टी नेतृत्व पर निशाना साध रहे हैं। इसी क्रम में सपा से राज्यसभा सदस्य सुखराम सिंह यादव काफी आहत हैं। शिवपाल सिंह यादव के करीबी माने जाने वाले सुखराम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ तारीफ करके अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।
उल्लेखनीय है कि सुखराम सिंह यादव का राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल चार जुलाई को समाप्त होने वाला है। इससे पहले ही वह पाला बदलने के प्रयास में हैं। उन्होंने शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भेंट की। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में बहुत से लोग पार्टी छोडऩे के लिए समय का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने अखिलेश यादव को संदेश भी दे दिया कि आपकी यह कार्यशैली रही तो लोग फैसला लेंगे। राज्यसभा सदस्य और 2004 से 2010 तक विधान परिषद के सभापति रहे सुखराम सिंह यादव ने परिवार के अन्य लोगो के साथ उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। उन्होंने अपने पिता चौधरी हरमोहन सिंह पर लिखी किताब सीएम योगी को भेंट की थी। सुखराम सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव के पास मुझसे मिलने का समय नहीं है तो मेरे पास भी उनके लिए समय नहीं है। उन्होंने कहा कि आजम खां के साथ पार्टी ने जैसे व्यवहार किया है, वैसा नहीं करना चाहिए था। पार्टी के लिए जी जान लगाने वाले नेता का पार्टी सहयोग ना करे तो दुख होता ही है। उन्होंने कहा कि आजम खां के सहयोगियों ने जो कुछ कहा उसमें सत्यता है। सुखराम सिंह ने मुलायम सिंह यादव की तारीफ करते हुए कहा कि मुलायम सिंह में सामंजस्य बनाए रखने की क्षमता थी जबकि आज की लीडरशिप में ऐसा नहीं है।

Related Articles

Back to top button