ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मनोरंजन

नीतू कपूर ने खोला राज, बताया घर में किसका चलेगा हुक्म

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी ( Alia-Ranbir wedding) के बाद मम्मी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) काफी खुश हैं. शादी की रस्मों के बाद जब भी वह पैपराजी के सामने आईं, उन्होंने अपनी बहू की जमकर तारीफ की. सोशल मीडिया (Social Media) पर शादी की कई तस्वीरों को नीतू कपूर ने साझा किया और अपना प्यार बहू-बेटे पर खूब जताया. लेकिन बहू के घर आने के बाद अब घर पर राज किसका होगा? इसका जवाब हाल ही में उन्होंने दिया और बताया कि घर में किसका हुक्म (Neetu Kapoor reveal who will be rule in RK house) चलने वाला है. नीतू कपूर (Neetu Kapoor) अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये जाहिर कर चुकी हैं कि उनके लिए बहू आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) और बेटा रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) कितने खास हैं. शादी के बाद तुरंत नीतू अपने काम पर वापस पहुंचीं, जहां खुलासा किया कि घर में अब किसका राज चलने वाला है.

डांस दीवाने जूनियर में नीतू कपूर ने किया खुलासा
आलिया का सासू मां यानी नीतू कपूर इन दिनों रियलिटी टीवी शो ‘डांस दीवाने जूनियर’ को जज कर रही हैं. चैनल ने आलिया-रणबीर की शादी के बाद हाल ही में एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें शो के होस्ट करण कुंद्रा मस्ती में उनसे पूछते हैं कि घर में अब किसकी चलने वाली है, क्योंकि बहू आ गई है.

नीतू कपूर बोलीं- घर में सिर्फ बहू की चले
वीडियो में नोरा फतेही ही नीतू से पूछती हैं, आपने सैस सीखा है ना? नोरा का जवाब देते हुए नीतू कहती हैं, ‘मेरे को इतना काम में आ रहा है ना ये सैस और ये स्वैग’. तभी करण कुंद्रा कहते हैं सैस तो आना ही है, क्योंकि बहू भी तो आ ही रही है. तो नीतू कहती हैं आ गई है. करण पूछते हैं, तो अभी चल किसकी रही है सास की या बहू की? ये सुन नीतू जवाब देती हैं, खाली बहू की. मैं चाहती हूं कि सिर्फ बहू की चले.’

शादी की तारीख को लेकर आखिर दिन तक बना रहा सस्पेंस
नीतू कपूर के इस जवाब का हर किसी ने जोरदार तालियों से स्वागत किया. आपको बता दें कि आलिया और रणबीर की शादी का कार्यक्रम दो दिन 13 और 14 अप्रैल को चला. दोनों की शादी को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था. शादी की तारीख को लेकर 13 तारीख का सस्पेंस बना हुआ था. इस शादी में सिर्फ कपूर और भट्ट परिवार के लोगों के साथ दोनों के कुछ चुनिंदा दोस्त शामिल हुए थे.

Related Articles

Back to top button