ब्रेकिंग
Political Developments in Karnataka: सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार, डी.के. शिवकुमार बने CLP नेता; म... ED Raid in Bihar: रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी में सोना-हीरे और करोड़ों की नकदी बरामद; बड़े अधिक... Char Dham Yatra Traffic: चार धाम यात्रा और वीकेंड पर पहाड़ों में भारी जाम; जोशीमठ में 30 किमी तक रें... Jamal Siddiqui Death Threat: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष को 1 करोड़ की धमकी; खड़गे-राहुल गांधी क... Terror Plot Busted: मुन्ना जगाड़ा और शहज़ाद भट्ठी का नेटवर्क सक्रिय; भारी मात्रा में ग्रेनेड और पाकि... Rabri Devi House Vacate Notice: पटना में राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश; भड़कीं पू... Siwan Crime News: शादी तय होने के बाद प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को जिंदा जलाया; 70% झुलसा युवक अस्पताल... Weather Alert: काल बैसाखी और बिजली गिरने से मचा तांडव; मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान Weather Fury in North India: उत्तर भारत में आंधी-तूफान का कहर; यूपी, एमपी और झारखंड में 40 से अधिक ल... Rajasthan Education News: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 7 करोड़ की 10 लाख किताबें बनीं रद्दी, मचा हड...
देश

पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या

बिहार । स्थानीय थाना क्षेत्र के बघिनी गांव में दिल दहला देने वाली घटना हुई है।गुरुवार की रात एक पति ने धारदार हथियार से गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को गांव के बाहर लगे बांस में फेंक दिया। शुक्रवार को सास को घटना की जानकारी हुई। बहू का शव देख सास को दिल का दौरा पड़ा। जिससे मौत हो गयी।

बघिनी ग्राम निवासी राजेश्वर चौधरी के पुत्र जनक चौधरी का पत्नी से विवाद चल रहा था। हाल में ही उसकी पत्नी मायके से ससुराल आई थी। गुरुवार की रात जनक चौधरी ने पत्नी पुनीता देवी(26)की गला काटकर हत्या कर दिया। सास को शुक्रवार को पता चला की बहू की हत्या हो गयी है। इस सदमे को वह बर्दाश्त नहीं कर सकी। दिल का दौरा पड़ने से उसकी भी मौत हो गयी। सूचना पर मोहनियां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। मृतका के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। करीब 10 वर्ष पूर्व रोहतास जिला के मल्हीपुर गांव निवासी महेंद्र चौधरी के पुत्री पुनीता की शादी मनिया थाना क्षेत्र के बभनी ग्राम निवासी राजेश्वर चौधरी के पुत्र जनक चौधरी से हुई थी। बताया जाता है कि पति पत्नी में बराबर विवाद होता था। अभी हाल में ही पुनीता देवी अपने मायके से ससुराल आई थी। गुरुवार की रात जनक चौधरी ने धारदार हथियार से गला रेतकर पत्नी पुनीता देवी (28) की हत्या कर दी।घटना को अंजाम देने के बाद जनक ने शव को गांव के बाहर लगे बांस की झाड़ी में फेंक दिया

Related Articles

Back to top button