ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
खेल

वेदांत माधवन ने टूर्नामेंट में जीता सिल्वर मेडल

दिग्गज अभिनेता आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने डेनिश ओपन स्वीमिंग चैंपियनशिप टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल जीत लिया है। इसकी जानकारी खुद आर माधवन ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- वेदांत ने कोपेनहेगन में खेले जा रहे डेनिश ओपन में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। प्रदीप सर और स्वीमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, आपके सभी प्रयासों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हमें इस कामयाबी पर गर्व है।16 साल के वेदांत ने इस टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने के लिए अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। वेदांत ने फाइनल में 15.57.86 का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया। फाइनल में 10 तैराक शामिल थे। वेदांत ने इससे पहले 2021 में लातविया ओपन में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।इसके बाद पिछले साल ही जूनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप में सात मेडल जीते थे। इसमें चार सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। वेदांत नेशनल स्वीमिंग मेडलिस्ट हैं। हाल ही में आर माधवन ने बताया था कि उनका परिवार फिलहाल दुबई में है और वेदांत ओलंपिक की तैयारी में जुटे हुए हैं। वेदांत की अच्छी तैयारी के लिए उनका परिवार दुबई में शिफ्ट हुआ है।

Related Articles

Back to top button