ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
खेल

एम्मा राडुकानु की शानदार जीत

एम्मा राडुकानु ने बिली जीन किंग (बीजेके) कप पदार्पण में जीत दर्ज करते हुए प्राग में ब्रिटेन को चेक गणराज्य की बराबरी पर ला दिया। राडुकानु ने टेरेजा मार्टिनकोवा पर 7-5, 7-5 से शानदार जीत दर्ज की, जो उनका ब्रिटेन के लिए बीजेके कप में पहला मैच था।
यूएस ओपन चैंपियन एम्मा राडुकानु ने बिली जीन किंग (बीजेके) कप पदार्पण में जीत दर्ज करते हुए प्राग में ब्रिटेन को चेक गणराज्य की बराबरी पर ला दिया। राडुकानु ने टेरेजा मार्टिनकोवा पर 7-5, 7-5 से शानदार जीत दर्ज की, जो उनका ब्रिटेन के लिए बीजेके कप में पहला मैच था। राडुकानु पर मैच से पहले काफी दबाव था। दरअसल, उनसे पहले हैरिट डार्ट को पूर्व फ्रेंच ओपन फाइनलिस्ट मार्केटा वोंड्रोयूसोवा से शुरुआती एकल में 1-6, 0-6 से हार का सामना करना पड़ा था। अब वोंड्रोयूसोवा का सामना राडुकानु से होगा। वहीं इटली ने फ्रांस पर, कजाखस्तान ने जर्मनी पर, पोलैंड ने रोमानिया पर और स्पेन ने नीदरलैंड पर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।बेल्जियम को बेलारूस पर वॉकओवर मिला। दरअसल, यूक्रेन पर रूस के हमले के चलते बेलारूस और गत चैंपियन रूस को टूर्नामेंट में भाग लेने से निलंबित कर दिया गया था। फाइनल में  रूस की जगह ऑस्ट्रेलिया लेगा, जिससे वह स्विट्जरलैंड और स्लोवाकिया के साथ शामिल हो जाएगा।
वहीं पोलैंड की इगा स्वियातेक ने दुनिया की शीर्ष खिलाड़ी बनने के बाद अपने पहले प्रतिस्पर्धी मैच में रोमानिया की मिहाएला बुजारनेस्कू को एक घंटे से कम समय में पराजित कर दिया।

Related Articles

Back to top button