ब्रेकिंग
CJP Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बर्बरता के खिला... West Bengal Election 2026: बीजेपी की चुनावी रणनीति से मैनेजमेंट सीखेंगे छात्र, IIM-कलकत्ता ने दी जान... Fast-Track Court for Paper Leak: पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, पीएम मोद... Delhi Police News: महिला को थप्पड़ मारने वाले एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा पर एक्शन, कनॉट प्लेस से हटाए ... Anna Hazare Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, अहिल्यानगर में रखा दो घंटे का मौन उपवास Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में जींस-टीशर्ट और रील बनाने पर रोक, शिक्षा विभाग का सख्त... Moradabad News: हैदराबाद से एलएलबी की छात्रा की निर्मम हत्या, पति ने ही रची थी खौफनाक साजिश Telangana News: मोबाइल की बैटरी दांतों से काटना 12 साल के बच्चे को पड़ा भारी, भीषण विस्फोट में मौत Begusarai News: बेगूसराय में झपटमारी का अनोखा मामला, भीड़ से बचने के लिए चोर ने निगला सोने का गहना Hyderabad Crime News: एयरपोर्ट जा रही केबिन क्रू के साथ कैब ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्‍तीसगढ़ में आज भी हल्की वर्षा के आसार

रायपुर ।  छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। विभिन्न क्षेत्रों में दोपहर को चिलचिलाती धूप और उमस के बाद देर शाम को बादल छाने के साथ तेज हवा चल रही है और वर्षा भी हो रही है। बुधवार को गिरयाबंद जिले के मैनपुर में दो सेंटीमीटर बारिश हुई। वहीं बिलासपुर क्षेत्र में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। प्रदेश के उत्तर में उत्तरी और दक्षिण में दक्षिणी हवा आने को मौसम का मिजाज बदलने का कारण बताया जा रहा है। गुरुवार को भी इसके चलते प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि विशेष रूप से बिलासपुर, कोरबा और सरगुजा में मौसम ज्यादा खराब रहेगा।

मौसम का मिजाज बदलने के बाद भी लोगों को गर्मी व उमस से राहत नहीं मिली है। बुधवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। दोपहर की चिलचिलाती धूप और गर्मी से लोग हलाकान रहे। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नााटा पसरा रहा। इन दिनों ठंडे पेय पदार्थों की मांग काफी बढ़ गई है और बिक्री जबरदस्त हो रही है। आइसक्रीम कारोबार भी तेज हो गया है, जो पिछले दो वर्षों में गर्मी के दिनों में भी ठंडा रहा।

Related Articles

Back to top button