ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
विदेश

इजरायली सैनिकों के साथ हुए संघर्ष में कई फिलिस्तीनी घायल

रामल्लाह | वेस्ट बैंक के कई कस्बों और गांवों में इजरायली सैनिकों के साथ संघर्ष के दौरान दर्जनों फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारी घायल हो गए। यह जानकारी फिलिस्तीन रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने फिलिस्तीन रेड क्रिसेंट सोसाइटी के हवाले से बताया कि शुक्रवार को हुई एक झड़प में, पांच व्यक्ति बंदूक की गोली से, चार लोग रबर की गोलियों से घायल हुए हैं और दर्जनों लोगों पर आंसू गैस के गोले दागे गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि दर्जनों प्रदर्शनकारियों ने गांवों के बाहरी इलाके में तैनात इजरायली सैनिकों पर जले हुए टायर फेंके और उनपर पथराव किया।

इस बीच, फिलिस्तीनी समन्वयक मुराद इश्तेवी ने सिन्हुआ को बताया कि काफर कद्दुम गांव में झड़प के दौरान, इजराइली सैनिकों ने प्रदर्शनकारियों पर गोला-बारूद और आंसू गैस के गोले दागे गए। इजराइली अधिकारियों ने घटनाओं पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

पूर्वी यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद के परिसर में शुक्रवार सुबह इजरायली पुलिस के साथ संघर्ष के दौरान 153 फिलिस्तीनियों के घायल होने के कुछ घंटे बाद वेस्ट बैंक के कई कस्बों और गांवों में झड़पें हुईं।

वेस्ट बैंक और पूर्वी यरुशलम में पिछले तीन हफ्तों में इजरायल और फिलिस्तीनियों के बीच तनाव बढ़ गया है।

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जनवरी से अब तक वेस्ट बैंक में इजरायली सैनिकों द्वारा 42 फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इस बीच, 22 मार्च से अब तक इजरायल में सिलसिलेवार गोलीबारी में 14 इजरायली मारे गए हैं।

राष्ट्रपति महमूद अब्बास और इस्लामिक रेसिसटेंस मूवमेंट (हमास) के नेतृत्व वाली फतह पार्टी के साथ फिलिस्तीनी संगठनों ने वेस्ट बैंक और पूर्वी यरुशलम में तनाव के बढ़ने की निंदा की। वर्ष 1967 के मध्य पूर्व युद्ध में इजराइल ने वेस्ट बैंक और पूर्वी जेरुशलम पर कब्जा कर लिया, जिस पर फिलिस्तीनियों ने दावा किया है।

Related Articles

Back to top button