ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
मनोरंजन

काजल अग्रवाल ने पति गौतम किचलू के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट

चेन्नई | अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने अपने पति गौतम किचलू के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। अभिनेत्री ने गर्भावस्था के दौरान उनके प्यार और देखभाल के लिए धन्यवाद दिया है और कहा है कि वह एक अच्छे पिता बनेंगे।

अभिनेत्री ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर लिखा, “सबसे अच्छे पति होने के लिए धन्यवाद। लगभग हर रात मेरे साथ जागने और मेरा इतना ज्यादा ख्याल रखने के लिए धन्यवाद। हमेशा यह सुनिश्चित करने के लिए कि मैंने अच्छी तरह से खाया है या नहीं और मैंने अच्छी तरह से आराम किया है या नहीं। इस सबसे परे मुझे प्यार करने क लिए धन्यवाद।”

“हमारे बच्चे के आने से पहले मैं चाहती हूं कि आप यह जान लें कि आप कितने अद्भुत इंसान हैं और आप एक अद्भुत पिता भी होंगे!”

बीते आठ महीनों में मैंने देखा है कि आप हम दोनों से बहुत प्यार करते हैं। हमारा बच्चा बहुत भाग्यशाली होगा, जिसके पास इतने अच्छे पिता होंगे, जो उसे बिना शर्त प्यार करेंगे। मुझे खुशी है कि मेरी दुनिया बहुत अच्छी है।

Related Articles

Back to top button