ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
खेल

टी20 प्रारुप में टीम इंडिया की ओर से वापसी करेंगे उमेश : साउदी  

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउथी का मानना है कि उनके साथी खिलाड़ी उमेश यादव एक बार फिर अंतराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट के लिए टीम इंडिया में वापसी करेंगे। उमेश ने अपना पिछला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 3 साल से भी अधिक समय पहले खेला था।
न्यूजीलैंड के साउथी ने कहा, ‘मैं उमेश का बड़ा प्रशंसक रहा हूं। वह बेहतरीन गेंदबाज है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे कुछ मौकों पर उसके साथ नई गेंद साझा करने का मौका मिला, जब हम दोनों रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते थे।’ उन्होंने कहा कि जिस तरह उसका उपयोग किया जा रहा है, वह उमेश की गेंदबाजी शैली के अनुकूल है। अगर वह इसी प्रकार का प्रदर्शन जारी रखता है, तो मुझे कोई कारण नजर नहीं आता कि वह टीम इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन न कर पाये। 34 साल के उमेश ने आईपीएल के इस सत्र में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक 5 मैच में 10 विकेट लिए हैं और इस दौरान 6.60 की इकोनॉमी रेट से रन दिए हैं।  उमेश ने पावरप्ले में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी बल्लेबाजों को पेवेलियन भेजा है। केकेआर ने उन्हें नीलामी में 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। साउथी ने उमेश के शानदार प्रदर्शन का श्रेय नाइट राइडर्स के थिंक टैंक को दिया जबकि पिछले सत्र में उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था।
उन्होंने कहा कि केकेआर के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम और कप्तान श्रेयस अय्यर ने नई गेंद से उसका आक्रमण करने के लिए इस्तेमाल किया है वह शानदार है। नई गेंद से उसके मजबूत पक्ष का फायदा उठाया और बीच के ओवरों में उसकी वापसी कराके विकेट लेने का प्रयास किया है।

Related Articles

Back to top button