ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
मध्यप्रदेश

हमीदिया के पुराने भवन के स्थान पर बनेगी पार्किंग और गार्डन

भोपाल । राजधानी के सबसे पुराने अस्पताल हमीदिया का भवन गिराया जाएगा और उसके स्थान पर पार्किंग और गार्डन बनाया जाएगा भूतल पर वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था होगी और इसके ऊपर छत पर गार्डन विकसित करने की योजना है। इस आशय के प्रस्ताव को सोमवार को होने वाली कालेज की कार्यकारिणी समिति की बैठक में मंजूरी मिलने के पूरे आसार हैं। प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट (पीआइयू) ने यह प्रस्ताव तैयार किया है। इसके बाद इसी हफ्ते मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली साधारण सभा की बैठक में भी इस प्रस्ताव को रखा जाएगा।इसके अलावा पुराने भवन की जगह 56 करोड़ रुपए से ओपीडी भवन बनेगा। यहां पर सभी विभागों की ओपीडी होगी। अभी हमीदिया अस्पताल परिसर में विभागों की ओपीडी चार जगह पर हैं। इससे मरीजों को बहुत परेशानी होती है। नेत्र रोग विभाग की ओपीडी कमला नेहरू अस्पताल में है। कैंसर विभाग की ओपीडी भी यहां पर है। सर्जरी और हड्डी विभाग की ओपीडी ट्रामा एवम इमरजेंसी ब्लॉक में है। शिशु रोग विभाग की ओपीडी 2000 बिस्तर वाले नए भवन के ब्लॉक बी में है, जबकि मेडिसिन और मनोचिकित्सा विभाग की ओपीडी पुराने अस्पताल भवन की पहली मंजिल पर है। छाती एवं श्वास रोग के मरीजों को क्षेत्रीय श्वसन रोग संस्थान (पुराना टीबी अस्पताल) जाना पड़ रहा है। नए भवन के ब्लाक ए और बी में आपरेशन थिएटर भी हैं। जून-जुलाई तक यह भी शुरू हो जाएंगे। इसके बाद महीने भर के भीतर सभी वार्ड ओपीडी और ऑपरेशन की सुविधा दोनों में ब्लॉक में शुरू हो जाएगी। मरीजों को शिफ्ट करने के बाद पुराने भवन को गिराया जाएगा।पुराने भवन में अभी ऑपरेशन थिएटर, वार्ड और ओपीडी है। जून तक दो हजार बिस्तर वाले नए भवन का ब्लॉक ए भी तैयार हो जाएगा। इसके बाद हमीदिया के मरीजों को यहां शिफ्ट किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button