ब्रेकिंग
Bhind Crime News: भिंड में दूल्हा बनने से पहले गिरफ्तार हुआ 37 लाख की चोरी का इनामी आरोपी बलदेव गोले Supreme Court AI Draft 2026: अदालतों में AI के इस्तेमाल के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया ड्राफ्ट; 2... TMC Crisis 2026: ममता बनर्जी की TMC में सबसे बड़ी बगावत; 58 विधायकों के साथ ऋतब्रत बनर्जी ने ठोका 'अ... Ghaziabad Hotel Death: गाजियाबाद के 'अंश होटल' में फंदे से लटकी मिली युवती की लाश; प्रेमी को पुलिस न... Lords Test: 27 महीने बाद लौटे ऑली रोबिन्सन का महा-कमबैक; पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया तहलका Karuppu Box Office Collection: 300 करोड़ के क्लब से चंद कदम दूर सूर्या की 'करुप्पु'; अकेले तमिलनाडु ... Russia-Ukraine War: जेलेंस्की ने पुतिन को लिखा खुला पत्र, 'बहुत हुआ युद्ध, स्विट्जरलैंड या तुर्किये ... RBI MPC Meeting 2026: आरबीआई ने घटाया GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 में 6.9% की जगह 6.6% की रफ्तार से बढ... Adhik Maas Kala Ashtami 2026: 3 साल बाद आया अधिक मास कालाष्टमी का महासंयोग; 8 जून को भूलकर भी न करें... World Environment Day 2026: हर साल पैदा हो रहा 2.3 अरब टन कचरा; पर्यावरण बचाने के लिए आज ही अपनाएं य...
मध्यप्रदेश

शहडोल के पतई घाट में बस पलटने से 10 यात्री घायल

शहडोल।   जिले की सिंहपुर थाना क्षेत्र के पतखाई घाट में सोमवार की दोपहर फिर एक सड़क हादसा हो गया है। शहडोल से डिंडौरी की ओर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार 10 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों की संख्या बढ़ सकती है। प्रारंभिक जानकारी में जिन यात्रियों को गंभीर चोट लगी है वह 10 हैं। सूचना लगते ही सिंहपुर थाने के एएसआइ अरविंद द्विवेदी, विद्यासागर एवं अन्य पुलिस कर्मी घटनास्थल पहुंचकर तत्काल घायलों को जिला अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की है। शहडोल से गोपालपुर होते हुए डिंडौरी जा रही बस प्रयाग कंपनी की है, जो कि घाट पर अनियंत्रित होकर पलट गई है। घटनास्थल पर मौजूद एसआइ अरविंद द्विवेदी ने बताया की बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। अचानक मोड़ में बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। घायलों में अभी 10 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जिन्हें चोट लगी है उन्हें उपचार दिलाने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही बस के अंदर जो यात्री फंसे हैं उनको बाहर निकलवाया जा रहा है। कई यात्रियों को बस की खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया है। किसी भी यात्री की जान नहीं गई है, लेकिन हल्की-फुल्की चोटें सभी यात्रियों को लगी है। पुलिस बल अभी भी मौके पर मौजूद है और बचाव कार्य कर रहा है। यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य की ओर रवाना करने की व्यवस्था भी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button