ब्रेकिंग
पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी में अचानक झुकी 4 मंजिला जर्जर इमारत! खाली कराया गया, MCD ने घोषित किया ... UP चुनाव 2027 के लिए BSP का बड़ा दांव! आकाश आनंद 10 अगस्त से सादाबाद से शुरू करेंगे चुनावी अभियान बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसा! सेंट पॉल स्कूल की वैन खड़े ट्रक से टकराई; 1 मासूम की मौत, 8 बच्चे गंभ... CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ...
मध्यप्रदेश

सोशल मीडिया के जरिए राजस्थान में बंधक बनी बच्ची को पुलिस ने कराया मुक्‍त 

इंदौर: फ्री फायर, जैसे ऑनलाइन मोबाइल गेम कई बच्चों की जान ले चुके हैं। ऐसे गेमों में बच्चे इतने मगन हो जाते हैं उन्हें किसी भी कीमत पर पूरा करते हैं, चाहे जान ही क्यों न गंवाना पड़े। ऐसे ही एक मानव तस्कर का सोशल मीडिया के जरिए एक बच्ची पर ऐसा प्रभाव पड़ा कि उसे बिना जाने-पहचाने उससे मिलने दो सौ किलोमीटर दूर चली गई। वहां उसे बंधक बना लिया।

विजय नगर इलाके में रहने वाली 15 साल की एक बच्ची को पुलिस ने राजस्थान के बांसवाड़ा से मोबाइल लोकेशन के आधार पर खोज निकाला। उसे एक घर में बंधक बनाकर रखा गया था। इस मामले में पुलिस ने नारायण उर्फ अजय कीर को गिरफ्तार किया है। बच्ची की इंस्टाग्राम पर नारायण से दोस्ती हुई थी। उसने बच्ची को झांसे में लिया और उसकी तारीफ में पोस्ट डालता रहा। इसके बाद उसने बच्ची को राजस्थान मिलने बुलाया। बच्ची भी घर से 1500 रुपए लेकर निकल पड़ी। पुलिस के पास जब उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहुंची तो उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर बांसवाड़ा पहुंची। यहां कई घरों में सर्च किया। एक घर में नारायण की मां और बहन के साथ वह मिल गई। पुलिस ने बच्ची को बरामद कर परिजन को सौंप दिया। इसके बाद नारायण को भी गिरफ्तार कर लिया। जिस इलाके में बच्ची को बंधक बनाकर रखा गया था वहां मानव तस्करी के मामले चरम पर है।

Related Articles

Back to top button