ब्रेकिंग
MP Medical College Update: मध्य प्रदेश में खुलेंगे 6 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 2028 तक 7450 पहुंच जाएं... Bhind Crime News: भिंड में दूल्हा बनने से पहले गिरफ्तार हुआ 37 लाख की चोरी का इनामी आरोपी बलदेव गोले Supreme Court AI Draft 2026: अदालतों में AI के इस्तेमाल के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया ड्राफ्ट; 2... TMC Crisis 2026: ममता बनर्जी की TMC में सबसे बड़ी बगावत; 58 विधायकों के साथ ऋतब्रत बनर्जी ने ठोका 'अ... Ghaziabad Hotel Death: गाजियाबाद के 'अंश होटल' में फंदे से लटकी मिली युवती की लाश; प्रेमी को पुलिस न... Lords Test: 27 महीने बाद लौटे ऑली रोबिन्सन का महा-कमबैक; पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया तहलका Karuppu Box Office Collection: 300 करोड़ के क्लब से चंद कदम दूर सूर्या की 'करुप्पु'; अकेले तमिलनाडु ... Russia-Ukraine War: जेलेंस्की ने पुतिन को लिखा खुला पत्र, 'बहुत हुआ युद्ध, स्विट्जरलैंड या तुर्किये ... RBI MPC Meeting 2026: आरबीआई ने घटाया GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 में 6.9% की जगह 6.6% की रफ्तार से बढ... Adhik Maas Kala Ashtami 2026: 3 साल बाद आया अधिक मास कालाष्टमी का महासंयोग; 8 जून को भूलकर भी न करें...
खेल

गुजरात के नए कप्तान ने बल्ले से दिखाया रौद्र रूप, एक ओवर में पलटा मैच

Rashid Khan Match Winning Knock: गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच सीजन 15 का 29वां मैच राशिद खान (Rashid Khan) के लिए यादगार मुकाबला साबित हुआ. गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) CSK के खिलाफ खेले गए मुकाबले से पहले चोटिल हो गए थे जिसके चलते राशिद खान (Rashid Khan) को टीम की कप्तानी दी गई. आईपीएल में पहली बार कप्तान करने उतरे राशिद ने इस मैच में गेंद से साथ-साथ बल्ले से भी खूब धमाल मचाया. उन्होंने एक ओवर में ही टीम के लिए जीत की कहानी लिख दी और जीत में अहम भूमिका निभाई.

एक ओवर में राशिद ने पलटा मैच

इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169 रन बनाए थे, लेकिन लक्ष्य को पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम के कप्तान राशिद (Rashid Khan) जब बैटिंग करने उतरे तब गुजरात को जीत के लिए 44 गेंद में 83 रन बनाने थे. राशिद के साथ डेविड मिलर बल्लेबाजी कर रहे थे. राशिद ने इस मैच में 21 गेंद पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 40 रन की शानदार पारी खेली. राशिद खान ने पारी के 18वें ओवर में जॉर्डन के खिलाफ एक ओवर में ही टीम के लिए जीत की कहानी लिख दी. राशिद ने इस ओवर में शुरुआती चार गेंदों पर 3 छक्के और 1 चौका जड़कर चेन्नई से जीत छीन ली थी, इस ओवर में कुल 25 रन आए.

IPL में सबसे युवा विदेशी कप्तान

अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान (Rashid Khan) जब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस करने मैदान पर आए तो उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी बनाया. राशिद आईपीएल में किसी भी टीम की कप्तानी करने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बने और दूसरे सबसे युवा विदेशी कप्तान भी बने. आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र के विदेशी कप्तान का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के नाम है. स्मिथ ने 22 साल 344 दिन की उम्र में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की थी, राशिद को 23 साल 209 दिन की उम्र में आईपीएल में कप्तानी मिली और पहले ही मैच में टीम को जीत दिलाई.

गुजरात टाइटंस की पांचवीं जीत

आईपीएल 2022 अभी तक गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के लिए काफी शानदार रहा है. टीम हर मुकाबले में फैंस का दिल जीत रही है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने अभी तक 6 मुकाबले खेले हैं, इन 6 मैचों में से गुजरात टाइटंस को 5 मुकाबलों में जीत मिली है और सिर्फ 1 मैच में ही हार का सामना करना पड़ा है. इस समय गुजरात टाइटंस प्वाइंट्स टेबल में भी नंबर 1 बनी हुई है. गुजरात को सिर्फ सनराइजर्स हैदराबाद ने हराया है, SRH के खिलाफ गुजरात को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

Related Articles

Back to top button