ब्रेकिंग
Bihar ICDS Controversy: वाउचर भुगतान और THR के नाम पर अवैध वसूली, सेविका ने पतियों के जरिए बनवाया वी... Vineet Manocha Murder Case: जेल में बंद बेटे सुब्रत को सजा हुई तो किसे मिलेगी प्रापर्टी? बहू शालू और... Latur Crime News: ठाकरे चौक पर छात्रों पर कोयते और दरांती से हमला, ऑटो चालक समेत चार गिरफ्तार, एक ना... Police Car Controversy Baghpat: सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए पौधे को ले जाते दिखे साहब, निगरानी व्यवस्... Budaun Murder Mystery: उसहैत थाना क्षेत्र के बीहट गांव में चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया, आरो... Bindayaka Police Station Case: लिव-इन में रह रही महिला की हत्या, आरोपी भतीजा क्राइम सीरियल देखकर छुप... Fake Currency Racket Busted: मालेगांव से 25 हजार में खरीदते थे नकली नोट, LCB पुलिस ने वडगांव गुप्ता ... Jammu and Kashmir Crime: हेड कांस्टेबल ने एके-47 से की अंधाधुंध फायरिंग, बच्चे को साइट पर लाने के वि... Legal News Delhi: नियमों का उल्लंघन कर कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुए एडवोकेट, भरना होगा भारी ज... Gwalior BSF News Update: बीएसएफ अकादमी के श्वान प्रशिक्षण केंद्र में भूटान के बेल्जियन मेलिनोइस कुत्...
देश

अगले कुछ दिनों में कमजोर होगा सिस्टम, बारिश व बादल से तीन डिग्री गिरा पारा

रायपुर: आने वाले दो से तीन दिनों में मानसूनी सिस्टम थोड़ा कमजोर होगा और तापमान में भी बढ़ोतरी के आसार हैं। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार 17 सितंबर को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश की उम्मीद है। सरगुजा को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के ही आसार बने हुए हैं। मानसूनी सिस्टम के मजबूत होने से बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश और बादल छाए रहने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है

गुरुवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान बुधवार की तुलना में 3.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई। रायपुर का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश भर में जगदलपुर सर्वाधिक गर्म रहा और वहां का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक सुस्पष्ट चिह्नित निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर मध्य प्रदेश के मध्य भाग में है। साथ ही ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा 5.8 किमी ऊंचाई तक है। इसके अगले दो से तीन दिनों में थोड़ा कमजोर होने की संभावना है। शुक्रवार 17 सितंबर को भी प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ छीटे पड़ने के साथ हल्की बारिश होगी।

यह रहा दो दिनों का तापमान

15 सितंबर

अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान-24.0 डिग्री सेल्सियस

16 सितंबर

अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस

रायपुर जिले में अब तक 874.5 मिमी बारिश

रायपुर जिले में अब तक 874.5 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार रायपुर तहसील में अब तक 1110.3 मिमी, अभनपुर में 814.9 मिमी, खरोरा में 889.5 मिमी बारिश हुई। अब तक औसत वर्षा 95.4 प्रतिशत औसत बारिश हुई है।

Related Articles

Back to top button