ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
विदेश

तुर्की ने इराक में कुर्द लड़ाकों के विरुद्ध जमीनी-हवाई अभियान किया शुरू

तुर्की के रक्षामंत्री हुलुसी अकर ने सोमवार को घोषणा की कि तुर्की ने उत्तरी इराक में कुर्द लड़ाकों के खिलाफ एक नया जमीनी एवं हवाई अभियान शुरू किया है। इसी संदर्भ में तुर्की के विमानों और तोपों ने कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) से संबंधित ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए।मंत्रालय की वेबसाइट पर साझा वीडियो संदेश में अकर ने कहा कि इससे पहले कमांडो दल हेलीकॉप्टर के जरिये तथा जमीन से पड़ोसी देश में दाखिल हुए। इस अभियान में ड्रोन का इस्तेमाल भी किया गया। अकर ने कहा- विमानों ने पीकेके ठिकानों, बंकरों, गुफाओं, सुरंगों, गोला-बारूद डिपो और मुख्यालयों को निशाना बनाया। समूह उत्तरी इराक में ठिकानों का रखरखाव करता है और तुर्की पर हमलों के लिए इस क्षेत्र का इस्तेमाल करता है।

तुर्की के रक्षामंत्री हुलुसी अकर ने कहा, “हम अपने महान राष्ट्र को उस आतंक से बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे हमारा देश 40 साल तक त्रस्त रहा है। अंतिम आतंकी का खात्मा होने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।” उन्होंने जोर दिया कि इस अभियान में आतंकियों को निशाना बनाया जा रहा है और नागिरकों, सांस्कृतिक एवं धार्मिक ढांचों को नुकसान ना पहुंचे इसके लिए अधिकतम संवेदनशीलता बरती जा रही है।

Related Articles

Back to top button