ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
छत्तीसगढ़

भिलाई में अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था नहीं

भिलाई।इस्पात संयंत्र की जमीन पर बड़े-बड़े भवन बनवा कर शादी समारोह के लिए देने वाले संस्था संचालकों ने इनमें आगजनी के हादसों में काबू पाने के लिए अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था नहीं की है यदि है भी तो मात्र दिखावे के हैं। इस समय भिलाई इस्पात संयंत्र के फायर ब्रिगेड के पास संयंत्र में व्यवस्था देखने का दबाव काफी बढ़ गया है। ऐसी स्थिति में टाउनशिप के किसी भवन में आग लगने पर हाहाकार मच सकता है। जिसे लेकर अभी भी संयंत्र प्रबंधन गंभीर नहीं हैं।

आपको बता दें टाउनशिप में बीएसपी की जमीन पर जैन भवन सेक्टर -6 ,अय्यप्पा मंदिर भवन सेक्टर- 2, अग्रसेन भवन सेक्टर- 6 , कुर्मी भवन सेक्टर -7 , सिंधु भवन सेक्टर -4, महाराष्ट्र मंडल सेक्टर -4 , सेक्टर – 6 चर्च स्थित भवन सेक्टर -6 मस्जिद के बाजू में चर्च का भवन आदि शामिल है । इन स्थानों पर इन दिनों लगातार विवाह समारोह का आयोजन हो रहा है। प्रत्येक भवन में हजारों की भीड़ जुट रही है। इन स्थानों पर आगजनी की घटना के बाद उस पर काबू पाने के लिए स्वयं की कोई पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। यदि कहीं पर है। अभी तो वह दिखावे मात्र की है।

किसी भी भवन निर्माण के बाद उसमें सबसे पहले अग्नि दुर्घटनाओं के बाद उस पर काबू पाने के लिए आवश्यक यंत्रों को रखा जाना चाहिए ताकि कभी भी कहीं पर भी छोटी सी चिंगारी भी लगे तो उसे तत्काल बुझाया जा सके। इस तरह से जब इन स्थानों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, तब देखने में आया कि कहीं पर भी आग लगने के बाद उससे निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं दिखी।

Related Articles

Back to top button