ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
देश

जालंधर में वाल्मीकि और रविदास समाज का उग्र प्रदर्शन, फूंके टायर

जालंधरः एक निजी टीवी चैनल पर प्रसारित किए जा रहे सीरियल राम-सिया के लव कुश पर पाबंदी लगाए जाने की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज और अन्य संगठनों द्वारा  किए गए बंद का असर जालंधर तथा पंजाब के अन्य जिलों में देखने को मिला। वाल्मीकि भाईचारे ने जालंधर-कपूरथला रोड को बंद कर दिया। वहीं जालंधर के ज्योती चौक और श्री गुरु रविदास चौक में वाल्मीकि और रविदास समाज के लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान चौक का घेराव कर टायर फूंककर चैनल के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। वाल्मीकि भाईचारे ने सरकार से सीरियल को जल्द से जल्द बंद करने की मांग उठाई

आईलैट्स का एग्जाम देने आए छात्र हो रहे परेशान
वहीं जालंधर में आईलैट्स का पेपर देने आए स्टूडैंट्स  को पंजाब बंद के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभी रास्ते बंद होने के कारण उन्हें एग्जाम सैंटर में पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जालंधर के कई चौकों में धरने दिए जा रहे हैं। वहीं यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई है।

भोगपुर में वाल्मीकि भाईचारे की दुकानदारों से बहस से बढ़ा तनाव
भोगपुर के निकट काला बकरा में स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब वाल्मीकि समाज के लोगों की दुकानदारों के साथ बहस हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार काला बकरा में कुछ दुकानें खुली थी, जिसको वाल्मीकि भाईचारे के लोग बंद कवाने के लिए पहुंचे तो दुकानदारों के साथ बहस हो गई। मौके भारी पुलिस फोर्स मौजूद थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button