ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

भोपाल में बहन और उसके बॉयफ्रेंड को स्कूटी पर साथ घूमते देखा, तो लोडिंग गाड़ी चढ़ाई

भोपाल   बहन को उसके बॉयफ्रेंड के साथ घूमता देख भाई ने उनकी स्कूटी पर लोडिंग गाड़ी चढ़ा दी। जान बच गई तो आरोपी ने बीच सड़क पर दोनों पर हमला कर दिया। लड़की की भी पिटाई कर दी। दोनों घायल हैं। अयोध्या नगर की इस घटना का CCTV फुटैज सामने आया है। पुलिस ने युवती के भाई और लोडिंग गाड़ी के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाला विजय हिरवे (22) प्राइवेट काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर 4 बजे मोहल्ले में रहने वाली नगमा को स्कूटी पर बैठाकर अयोध्या नगर की तरफ आ रहा था। जेके रोड में नगमा के भाई अजीम मंसूरी ने हमें देख लिया।

धमकी दी कि जिंदा नहीं छोड़ेंगे

अजीम ने धमकी दी कि तुम लोगों को आज जिंदा नहीं छोड़ेंगे। तुम्हारे प्यार से समाज में हमारी बदनामी हो रही है। उसकी धमकी से डरकर हम मिनाल की तरफ भागे। अजीम लोडिंग गाड़ी से हम दोनों का पीछे करने लगा। लोडिंग अजीम का दोस्त रवि रंगीले चला रहा था। मिनाल गेट-2 के पास ब्रेकर की वजह से विजय ने स्कूटी स्लो कर ली। यहां अजीम ने हमारी स्कूटी पर लोडिंग गाड़ी चढ़ा दी। नगमा नीचे गिरकर लोडिंग में फंस गई। विजय घिसटता हुआ कुछ दूर गिरा। चोट लगने की वजह से हमारे शरीर से खून निकल रहा था। कुछ समझ नहीं आ रहा था। इस बीच अजीम ने हम दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके साथी रवि ने कहा कि मार डालेंगे। हमें स्थानीय लोगों ने बचाया।

शादी के लिए लड़की का परिवार तैयार नहीं

अयोध्या नगर थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी ने बताया कि युवक-युवती एक-दूसरे से प्यार करते हैं। वह शादी करना चाहते हैं, लेकिन लड़की के परिवार वाले सहमत नहीं हैं। ऐसे में दोनों ने भागकर शादी करने की योजना बनाई। सोमवार को दोनों इसी इरादे से घर से निकले। रास्ते में लड़की के भाई ने दोनों को देख लिया। इसके बाद उसने गाड़ी चढ़ा दी। लड़की का भाई पानी का व्यापार करता है। घटना के समय लोडिंग वाहन रवि चला रहा था। जबकि लड़की का भाई आगे की सीट पर बैठकर रवि को गाड़ी चढ़ाने के लिए निर्देश दे रहा था।

Related Articles

Back to top button