ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मनोरंजन

हुमा कुरैशी ने अपनी अपकमिंग बायोपिक फिल्म ‘तरला’ का फर्स्ट पोस्टर इंस्टाग्राम पर किया शेयर

तरला दलाल की इस बायोपिक फिल्म में हुमा कुरैशी को पहचान पाना तकरीबन नामुमकिन है। अगर हुमा ने खुद इस पोस्टर को शेयर नहीं किया होता तो शायद ही उनके फैंस भी ये अंदाजा लगा पाते कि पोस्टर में कोई और नहीं बल्कि खुद हुमा कुरैशी नजर आ रही हैं। तरला दलाल एक फूड राइटर, शेफ, कुकबुक ऑथर थीं जिन्होंने तमाम कुकिंग शोज में काम किया।

तरला दलाल भारतीय और खासतौर पर गुजराती डिशेज बनाने में मास्टर थीं। हुमा कुरैशी ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक एक नोट भी लिखा है। तरला दलाल ने लिखा, ‘तरला के तड़के से आता है मन में एक ही सवाल। कब मिलेगा मौका एक्सपीरियंस करने का उनके स्वाद का कमाल। मिलिए तरला दलाल से और जानिए उनकी मसालेदार कहानी।’

तरला दलाल अपने दौर की सेलेब्रिटी कुक थीं। उन्हें 80 और 90 के दशक में वह इतनी ज्यादा पॉपुलर थीं कि घर-घर में बच्चे उन्हें जानते थे। पीयूष गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तरला दलाल की वो कहानी दिखाने की कोशिश की जाएगी जिससे लोग अछूते रहे हैं। हुमा को तरला दलाल के लुक में लोग जरा भी नहीं पहचान पा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- वाओ.. पहचान ही नहीं पाया।

Related Articles

Back to top button