ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
टेक्नोलॉजी

दमदार स्मार्टफोन्स की लिस्ट में Xiaomi का बेस्ट फीचर्स

शाओमी आजकल अपने नए स्मार्टफोन Xiaomi CIVI S पर काम कर रही है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Xiaomi CIVI के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर मार्केट में एंट्री करेगा। CIVI S की लॉन्च डेट के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसी बीच टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के साथ एक और लीक्स्टर ने इसके कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स को लीक कर दिया है।
कंपनी इस फोन में फुल एचडी+ रेजॉलूशन के साथ 6.55 इंच का AMOLED कर्व्ड एज डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में मिलने वाला यह डिस्प्ले LTPO टेक्नॉलजी और 120Hz के रिफ्रेश रेट से लैस होगा। यह फोन दो वेरिएंट- 8जीबी+128जीबी और 12जीबी+256जीबी में आ सकता है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में स्नैपड्रैगन 778G प्लस चिपसेट ऑफर कर सकती है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे मिलने की उम्मीद है। इनमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का ब्लैक ऐंड वाइट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें कंपनी 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर सकती है। शाओमी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन 4500mAh की बैटरी से लैस हो सकता है, जो 67 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। शुरुआत में आई कुछ खबरों में कहा गया था कि फोन में कंपनी 55 वॉट की फास्ट चार्जिंग दे सकती है। फोन दो कलर ऑप्शन- वाइट और पिंक में लॉन्च किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button