ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

बारामूला जिले में आतंकी हमला, एक बच्ची समेत परिवार के चार लोग घायल

श्रीनगरः उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों ने एक मकान पर हमला कर दिया, जिसमें ढाई साल की एक बच्ची सहित परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि अज्ञत आतंकवादी डांगेरपोरा गांव में शुक्रवार देर रात एक मकान में घुस गए और गोलीबारी करने लगे। घटना में एक बच्ची सहित चार लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि हमलावर मौके से तुरन्त फरार हो गए। उनकी तलाश जारी है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने इसे ‘आतंकवाद का एक बेरहम कृत्य’ बताते हुए कहा कि आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें एक बच्ची उस्मा जान सहित चार लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा, ‘घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बनी है।’ प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस मौके पर मौजूद है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों ने घटना में घायल हुए अन्य लोगों की पहचान मोहम्मद अशरफ डार, मोहम्मद रमजान डार और अर्शीद हुसैन के तौर पर की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button