ब्रेकिंग
MP Crime News: पति की दरिंदगी की हदें पार; गले में जंजीर डाल खंभे से बांधा, गर्म सरिए से दागा UP Assembly Election 2027: BJP की सहयोगी SBSP ने 32 सीटों पर ठोका दावा; आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी क... Kanpur Dehat Crime: अवैध संबंधों का राज खुला तो देवर-भाभी ने कर दी युवती की हत्या; नदी में फेंका शव Manipur News: उपद्रवियों को डीजीपी की कड़ी चेतावनी; 'सुरक्षा बलों पर गोली चलाई तो बख्शे नहीं जाएंगे',... Junaid Khan Simplicity: सुपरस्टार के बेटे होकर भी जुनैद खान की सादगी ने जीता दिल; सिक्योरिटी ने किया... IND-W vs PAK-W T20 World Cup: भारत-पाक महामुकाबले में स्मृति मंधाना का जलवा; तोड़ सकती हैं मिताली राज... Digital Censorship in Russia: रूस में इंटरनेट पर सख्त पाबंदियां; दो-दो फोन रखने को मजबूर हुए रूसी ना... Bank Holidays June 2026: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक करें लिस्ट, 15 से 21 जून के बीच इन राज्यों... Google New Project: अब पुराने स्मार्टफोन बनेंगे सुपर कंप्यूटर! डेटा सेंटर के रूप में इस्तेमाल करने क... Sunday Sun Worship: रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा क्यों है खास? जानें अर्घ्य देने का सही समय और नि...
उत्तरप्रदेश

सरकार गरीबों के उपचार के लिए कर रही हर संभव प्रयास:अतुल प्रताप

मैनपुरी बीमारियों की रोकथाम के लिए जिले में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेलों का आयोजन सोमवार से शुरू हो गया। 18 से 23 तक चलने वाले मेलों का शुभारंभ सीएचसी कुरावली पर जिला सहकारी बैंक फिरोजाबाद के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह (प्रतिनिधि, कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह) ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के उपचार के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।अतुल प्रताप सिंह ने कहा कि गांव के लोगों को शहर जाने में उपचार के लिए दिक्कत होती थी। इसी उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाने का निर्णय लिया है। इनमें मरीजों को बेहतर उपचार दिया जाएगा। उन्होंने सीएमओ से कहा कि वे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर नजर रखें। बीमारों को समय से उपचार दिया जाए। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए जनता को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाएं। कोई भी व्यक्ति जो कि स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए अस्पताल आता है तो उसे चिकित्सीय सुविधायें देने के साथ-साथ शिष्ट व्यवहार करें। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, शिवदत्त भदौरिया, सुमित चौहान, डॉ. संजीव राव बहादुर, डॉ. राजीव राय, डॉ. अनिल वर्मा, डॉ.पीपी सिंह, डॉ. विवेक यादव, अभय कुमार, रवींद्र सिंह गौर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button