ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
व्यापार

हरे निशान में खुला बाजार, 17,000 के ऊपर Nifty, सेंसेक्स में 400 अंकों का उछाल

Stock Market Opening Today 20th April: आज घरेलू शेयर बाजार की ओपनिंग अच्छी तेजी के साथ हुई और हैवीवेट्स के हरे निशान में लौटने के चलते बाजार में उछाल देखा जा रहा है.

Stock Market Opening: शेयर बाजार की आज अच्छी तेजी के साथ शुरुआत होती हुई दिख रही है. हैवीवेट्स के हरे निशान में लौटने के चलते आज घरेलू शेयर बाजार की ओपनिंग अच्छी तेजी के साथ रफ्तार पकड़ रही थी लेकिन खुलते ही बाजार फिर लाल निशान में फिसल गया. हालांकि तुरंत ही मार्केट ने पिकअप लिया और फिर हरे निशान में लौटा.

कैसे खुला बाजारआज एनएसई का निफ्टी 17045 के स्तर पर खुला था और कल ये 17,000 के नीचे फिसल गया था लेकिन आज ओपनिंग में फिर से इस अहम लेवल के ऊपर आ गया है. हालांकि बाजार खुलते ही निफ्टी एक बार फिर 17 हजार के नीचे चला गया था लेकिन दोबारा 100 अंक ऊपर चढ़कर ये स्तर पार कर लिया. सेंसेक्स की बात करें तो ये 56,741 के लेवल पर खुला है.

निफ्टी का क्या है हालआज निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार हो रहा है और बाकी 14 शेयर गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं. हालांकि बैंक निफ्टी में गिरावट पर कारोबार देखा जा रहा है और ये 119 अंक टूटकर 36,221 पर कारोबार कर रहा है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई के करीबआरआईएल का शेयर आज फिर अपने रिकॉर्ड ऊंचे स्तर के पास पहुंच गया है और इसका मार्केट कैप 18 लाख करोड़ के पार हो गया है. 2 दिन में आरआईएल का शेयर करीब 7 फीसदी चढ़ गया है.

चढ़ने वाले शेयर कौनसे हैंआज के चढ़ने वाले शेयरों की बात करें तो आयशर मोटर्स 4.20 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है और कोल इंडिया 3.21 फीसदी ऊपर है. रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2.58 फीसदी और टाटा मोटर्स में भी 2.58 फीसदी की बढ़त दर्ज की जा रही है. मारुति का शेयर 2.51 फीसदी की उछाल पर ट्रेड कर रहा है.

आज ये शेयर रहे टॉप लूजर्सकोटक महिंद्रा बैंक 1.27 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है और अपोलो हॉस्पिटल्स 1.06 फीसदी फिसला है. एलएंडटीं में 0.85 फीसदी की गिरावट पर है और इंडसइंड बैंक 0.81 फीसदी नीचे है. बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व यानी बजाज टिव्न के शेयर भी 0.7 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button