ब्रेकिंग
जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ... अमेरिका-ईरान तनाव: ट्रंप की नई पाबंदियों की तैयारी, राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'अपनी शर्तों पर खत्म ... झारखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट: 23 और 24 अगस्त को इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी, IMD का... झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) का बड़ा अभियान: 63 लाख से अधिक वोटरों को नोटिस जारी रामगढ़ के हेहल स्थित स्पंज आयरन फैक्टरी में भीषण टरबाइन ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की दर्दनाक मौत, 1 गंभी...
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने गुरू तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व पर किया माल्यार्पण

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सिखों के 9वें गुरू तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा उपस्थित थे।

गुरू तेग बहादुर एक क्रांतिकारी युग पुरुष थे। उनका जन्म वैसाख कृष्ण पंचमी को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। विश्व इतिहास में धर्म एवं मानवीय मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांत की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वालों में गुरू तेग बहादुर साहब का स्थान अद्वितीय है। उनके बचपन का नाम त्यागमल और उनके पिता का नाम गुरू हरगोबिंद था। वे बाल्यावस्था से ही संत स्वरूप, गहन विचारवान, उदार चित्त, बहादुर और निर्भीक स्वभाव के थे। गुरू तेग बहादुर जी ने धर्म की रक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इसलिए वे सही अर्थों में हिंद की चादर कहलाए।

Related Articles

Back to top button