ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...
उत्तरप्रदेश

बुजुर्ग संतों, पुजारियों और पुरोहित के कल्याण के लिए बोर्ड का गठन करेगी उत्‍तर प्रदेश सरकार

गोरखपुर । उत्‍तर प्रदेश सरकार लोक कल्याण संकल्प का वादा पूरा करने के लिए बुजुर्ग संतों, पुजारियों और पुरोहित के कल्याण के लिए बोर्ड का गठन करेगी। माना जा रहा है कि कल्याण बोर्ड के जरिए बुजुर्ग संतों को आर्थिक मदद देने के साथ ही आश्रम और अन्य मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मंत्रिपरिषद के समक्ष धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रस्तुतिकरण के दौरान यह निर्देश दिया। यूपी दिवस की तर्ज पर जिला, गांव व नगर स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाषाओं के संरक्षण के लिए एकेडमी की स्थापना की जाए। गोरखपुर, प्रयागराज, मथुरा और वाराणसी में भजन स्थल बनाए जाएं। साथ ही 12 परिपथ के विकास के कामों को समय से पूरा कराया जाए। रामायण, बुद्धिष्ट, शक्तिपीठ, कृष्ण-ब्रज, बुंदेलखंड, महाभारत, सूफी, क्राफ्ट, स्वतंत्रता संग्राम व इको टूरिज्म परिपथ यूपी में पर्यटन को नई पहचान देंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रीअयोध्या में जन्मभूमि पथ और भक्ति पथ का निर्माण हो। मुख्यमंत्री ने धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रस्तुतीकरण के दौरान यूपी दिवस की तर्ज पर जिला,गांव व नगर स्थापना दिवस मनाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि श्रंगवेरपुर में निषादराज गुह्य पर्यटन, लखनऊ में महाराजा बिजली पासी के किले पर लाइट एंड साउंड शो शुरू कराया जाए। बहराइच में महाराजा सुहेलदेव स्मारक निर्माण के काम को तेजी से पूरा कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्रीय भाषाओं, बोलियों की समृद्धि-संरक्षण के लिए अकादमियों की स्थापना की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि लखनऊ, सोनभद्र और लखीमपुर खीरी में जनजातीय संग्रहालय की स्थापना की कार्ययोजना तैयार की जाए।

Related Articles

Back to top button