ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मध्यप्रदेश

कमलनाथ ने कहा भाजपा की सरकार गलत उद्देश्य व बगैर नोटिस दिए बुलडोजर चला रही है।

रतलाम ।   मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने शुक्रवार को सुबह रतलाम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान में भाजपा की सरकार गलत उद्देश्य व बगैर नोटिस दिए बुलडोजर चला रही है। हमने तो माफिया के खिलाफ बुलडोजर चलाया था व पहले नोटिस दिए थे। हम पर प्रेशर भी आया था, लेकिन हमने माफियाओं के खिलाफ निरंतर करवाई की। भाजपा को अपनी असफलता छिपाने के लिए मुद्दा चाहिए। मध्य प्रदेश में अनेक कमियां व खामियां है। बेरोजगारी व भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा है, लेकिन इसके लिए भाजपा के पास जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर आते हैं तो उनके अनुभवों का लाभ लेंगे, कांग्रेस पार्टी किसी पर निर्भर नहीं है। कमल नाथ ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी ने दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का कहा था, कहां है रोजगार? एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कमल नाथ ने कहा कि कांग्रेस का घर-घर चलो अभियान सफल रहा है। हां कुछ जगह जरूर असफल रहा है, जिसे हम स्वीकार करते हैं। अभियान 30 जुन तक बढ़ाया गया है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्म का राजनीति में उपयोग नहीं करती है। हमारा देश विभिन्नताओं का देश है। भारत जैसे दुनिया मे कोई देश नहीं है। हमारी संस्कृति जोड़ने की है, तोड़ने की नहीं। तीर्थ दर्शन योजना भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं के लिए है।

रतलाम आकर खुश हूं

कमल नाथ ने कहा कि रतलाम आकर खुशी होती है। आज यहां आकर खुश हूं। जब भी मध्य प्रदेश की बात होती है तो रतलाम स्टेशन का नाम आता है। किसी समय इंदौर से ज्यादा रतलाम की पहचान थी। आज रतलाम नगर की क्या हालत है, सड़कें खराब हैं, औद्योगिक विकास नहीं हुआ है। शिवराज सिंह चौहान केवल घोषणाएं करते हैं। रतलाम में नलों में कितने दिन में पानी आता है।

महंगाई के खिलाफ जन आक्रोश रैली

पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता कमल नाथ जन आक्रोश रैली में शामिल होने रतलाम आए हैं। पत्रकार वार्ता के बाद वे नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ रैली के लिए रवाना हुए। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आंबेडकर मांगलिक भवन मैदान पहुंचेंगी, जहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे। इस रैली को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारियों व चुनाव प्रचार की शुरुआत के लिए प्रचारित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button