ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
छत्तीसगढ़

एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले, मां-बाप और तीन बेटियां थी कार में सवार, शादी समारोह से वापस लौट रहा था परिवार

राजनांदगांव. जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. देर रात राजनांदगांव -खैरागढ़ रोड पर ठेलकाडीह थानांतर्गत ग्राम सिंगारपुर गोपालपुर गांव के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है. हादसे में कार में आग लगने से 5 लोगों की जलकर मौत हो गई. पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच कर रही हैं.

बता दें कि, खैरागढ़ निवासी सुभास कोचर उनकी पत्नी, तीन बेटियों सहित बालोद से रात बारह बजे शादी अटेंड कर पत्नी और तीन बेटी के साथ खैरागढ़ लौट रहे थे. तभी वापसी में रात 2 बजे सिंगारपुर के गणेश मंदिर के पास पुलिया में कार दुर्घटनाग्रस्त हुई. हादसे में कार में आग लगने से 5 लोगों की जलकर मौत हो गई है.

मृतकों में पति, पत्नी और तीन बेटियां थी. थाना ठेलकाडीह व एसडीओपी खैरागढ़ रात में घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा ने बताया की पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में लगी है.

Related Articles

Back to top button