ब्रेकिंग
पंचकर्म चिकित्सा उपकरणों के लिए देश भर में तय होंगे एक जैसे मानक मालगाड़ी की चपेट में आने से डेढ़ साल के बाघ शावक की दर्दनाक मौत, रातभर दहाड़ती रही मां बालाघाट में शिकार के लिए बिछाए गए बिजली करंट की चपेट में आने से तेंदुए की मौत मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा पर सनसनीखेज वारदात, दीपावली मनाने आई पुणे की एयर होस्टेस की चाकू गोदकर ह... सिवनी के जनता नगर में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी मध्य प्रदेश के सागर में फिर गरमाया शराब से मौत का मामला, सरकारी दुकान की शराब पीने से एक की संदिग्ध ... पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ पर्दाफाश, पूर्व पति के जरिए आतंकवादियों के जाल में फंसी मुख्य आरोपी महिला झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन
विदेश

पाकिस्तान की खुली पोल, FATF की बैठक के बाद रिहा हो सकता है आतंकी हाफिज सईद

लाहौर। मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की सुनवाई के बाद रिहा हो सकता है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार जानकार सूत्रों ने बताया है कि हाफिज को गिरफ्तारी के लिए दिए आदेश में जानबूझकर ऐसी खामियां छोड़ी गईं, जिससे वह कभी भी रिहा हो सकता है। मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड के वकील ने कहा कि वे इस फैसले के खिलाफ लाहौर हाईकोर्ट का रूख करेंगे।

पाकिस्तान अखबार डॉन के अनुसार सईद के वकील का तर्क है कि सईद को एफएटीएफ की मीटिंग से पहले इसके दबाव में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा उसे गिरफ्तार करने का कोई और कारण नहीं है।  डॉन के अनुसार विदेश के अलावा लश्कर ए तैयबा और जमात उद दावा ने अस्थिरता पैदा करने की कोशिश की है। जमात-उद-दावा के नेतृत्व वाले लश्कर ने अफगान तालिबान और अलकायदा के साथ-साथ पंजाबी तालिबान में विकसित होने वाले तत्वों के साथ संबंध बनाए रखे हैं।

सईद के खिलाफ की गई कार्रवाई पर सवाल

पाकिस्तान में आतंकवादी समूहों पर मुकदमा चलाए जाने के बाद भी इनके नेता और कैडर नियमित रूप से काम करते हैं, जो सईद के खिलाफ की गई कार्रवाई पर सवाल खड़ा करती है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार जानकार सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान सेना इन आतंकवादी संगठनों को प्रशिक्षण और धन मुहैया कराना जारी रखती है और अपने पड़ोसियों, भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ इनका इस्तेमाल करती है। इन संगठनों में से कई अवैध ड्रग्स के कारोबार में लगे हुए हैं और अपने कैडरों के लिए भारी राजस्व कमाते हैं।

16 फरवरी से पेरिस में एफएटीएफ की बैठक

बता दें कि 16 फरवरी से पेरिस में होने वाली एफएटीएफ की बैठक यह तय होगा कि आतंक के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहने पर पाकिस्तान को आखिरकार ब्लैकलिस्ट किया जाना चाहिए या नहीं। पाकिस्तान सरकार ने जून 2018 में कमियों को दूर करने के लिए एफएटीएफ के साथ काम करने की प्रतिबद्धता जताई। लेकिन अक्टूबर 2019 में इंटर गवर्नमेंटल संगठन की समीक्षा में पाकिस्तान सरकार द्वारा आतंकी वित्तपोषण को दूर करने में कमी का पता चला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button