ब्रेकिंग
Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस... Gorakhpur Express Mystery: ट्रेन से रहस्यमयी ढंग से लापता हुई महिला यात्री; सूटकेस भी गायब, मचा हड़क... Akhilesh Yadav Promise: सपा सरकार आई तो बदलेगी शिक्षा नीति; अखिलेश यादव का यूपी के युवाओं से बड़ा वाद...
देश

CAA के बाद, बजट के प्रति जनता के बीच जागरुकता फैलाने जाएगी भाजपा

नई दिल्‍ली। भाजपा की ओर से पार्टी नेताओं को बजट व इसकी नीतियों को जनता समर्थक बताते हुए इस संदेश को लोगों के बीच ले जाने का निर्देश दिया है। अर्थव्‍यवस्‍था में मंदी को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख जेपी नड्डा ने पार्टी नेताओं को विशेषज्ञों व जनता के बीच जाकर बजट को लेकर जागरुकता फैलाने का निर्देश दिया है।

भाजपा ने सभी राज्‍यों को निर्देश दिया है कि राज्‍य स्‍तर पर वर्कशॉप बनाया जाए और आम बजट 2020 पर सार्वजनिक तौर पर चर्चा की जाए। वर्कशॉप का आयोजन 16 फरवरी से 23 फरवरी तक सभी राज्‍य मुख्‍यालयों में किया जाएगा। इसके तहत लोगों को मोदी सरकार की जनहित में बनाई गई नीतियों से अवगत कराया जाएगा।

विपक्ष की ओर से बजट को लेकर कड़ी आलोचना की जा रही है और कहा जा रहा है कि इससे बेरोजगारी व कमजोर अर्थव्‍यवस्‍था के साथ धीमी पड़ी विकास दर में राहत नहीं मिल सकती। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने वर्कशॉप में वित्‍तीय क्षेत्रों से प्रवक्‍ताओं को भी आमंत्रित करने का निर्देश दिया है।

इसके अलावा वर्कशॉप के बाद प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करवाने के भी निर्देश हैं जिसमें केंद्र व राज्‍य से एक एक प्रवक्‍ता हिस्‍सा लेंगे। पार्टी ने अपने राज्‍य सचिव राम माधव और पी मुरलीधर राव को इन वर्कशॉप का कोऑर्डिनेटर (coordinators) बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button