ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से...
खेल

करीम बेंजेमा दो बार पेनाल्टी से चूके

फ्रेंच स्ट्राइकर करीम बेंजेमा बुधवार को ओसासुना के खिलाफ दूसरे हॉफ में दो पेनाल्टी पर गोल करने से चूक गए। इसके बावजूद रियल मैड्रिड ने 3-1 से जीत दर्ज कर स्पेनिश लीग खिताब की ओर कदम बढ़ा दिया। पिछले 11 मैचों में यह दूसरी बार है जब बेंजेमा कोई गोल नहीं कर सके। वह मैच के 52वें और 59वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल करने में विफल रहे।लीग में 25 गोल करके मैड्रिड के स्ट्राइकर प्रमुख स्कोरर हैं और सभी प्रतियोगिताओं में पिछले 10 मैचों में 15 गोल किए हैं। फ्रेंच खिलाड़ी के हैट्रिक और निर्णायक गोल की बदौलत मैड्रिड को चैंपियन लीग के सेमीफाइनल में पहुंचने की मदद की। रियल की टीम दूसरे स्थान पर काबिज एटलेटिको मैड्रिड से 17 अंक अधिक लेकर शीर्ष पर है। दोनों टीमों को अब पांच-पांच मैच और खेलने हैं। वहीं, बार्सिलोना 18 अंक पीछे है और उसे अभी सात मैच और खेलने हैं। यानि वह मैड्रिड तक पहुंच सकती है।मैच में ओसासुना के खिलाफ मैड्रिड के डिफेंडर डेविड अलाबा ने 12वें मिनट में पहला गोल कर टीम की बढ़त दिलाई। हालांकि, ओसासुना के एंटे बुडमिरे ने 13वें मिनट में गोल कर स्कोर बराबरी कर दिया। मैच के हाफटाइम खत्म होने से पहले 45वें मिनट में मैड्रिड के फारवर्ड मार्को असेंसिको ने गोल कर बढ़त दोगुनी की।

Related Articles

Back to top button