ब्रेकिंग
Ratlam Toll Plaza Row: चिकलिया टोल प्लाजा मैनेजर को भाजयुमो नेता ने दी धमकी; ऑडियो वायरल होने के बाद... MP Lokayukta RTI Case: क्या लोकायुक्त में मिलेगी RTI से जानकारी? मप्र सरकार की अधिसूचना पर सुप्रीम क... Dhar Sand Mining: धार के मनावर में नर्मदा किनारे रेत माफिया बेखौफ; कोर्ट की रोक के बावजूद नदी का सीन... Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा; रोहिणी का समुद्र में निवास, ज्योतिषाचार्य ने दिए इस बार बंपर... Gwalior Road Accident: ग्वालियर में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर; भाई के सामने तड़प-तड़प ... Bhopal Petrol Diesel: भोपाल में पेट्रोल-डीजल संकट! तेल कंपनियों ने लगाई बिक्री पर कैपिंग, कई पंपों प... Harsha Nand Giri: ट्विशा शर्मा सुसाइड केस पर भड़कीं साध्वी हर्षानंद गिरि; कहा—'भेड़ियों की भूख हंसती... इंदौर क्राइम न्यूज़: ऑनलाइन ऐप की दोस्ती पड़ी भारी; फिजियोथेरेपी छात्रा के कॉलेज-घर पर बिना मर्जी गि... Patna Jakkanpur Case: पटना के थाने में प्रेमी जोड़े की शादी पर नया बखेड़ा; दूल्हा बोला—'पुलिस ने जबर... Diamond Harbour History: अंग्रेजों ने क्यों रखा 'डायमंड हार्बर' नाम? जानिए 'चिंगरीखाली' के किले और स...
देश

डिफेक्टिव स्कूटरों को वापस लें कंपनियां : गडकरी  

नई दिल्ली । सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की हालिया घटनाओं पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कंपनियों से साफ कर दिया है कि उनकी किसी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. वहीं कंपनियों को डिफेक्टिव स्कूटर वापस लेने चाहिए. नितिन गडकरी ने एक के बाद एक ट्वीट कर इस मामले में अपनी बात रखी.
उन्होंने कहा कि पिछले दो माह में इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर्स के साथ दुर्घटनाओं की कई खबरें सामने आई हैं. ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन दुर्घटनाओं में कुछ लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और कुछ लोग बुरी तरह घायल हुए हैं.
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा इन घटनाओं की जांच के लिए हमने एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई है. साथ ही उससे इसे ठीक करने के उपाय सुझाने के लिए कहा है. जांच रिपोर्ट के आधार पर सरकार डिफॉल्ट करने वाली कंपनियों के लिए अनिवार्य आदेश जारी करेगी.
उन्होंने कहा कि हम बहुत जल्द इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए क्वालिटी पर केंद्रित दिशानिर्देश जारी करेंगे. नितिन गडकरी कहा कि इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर्स बनाने वाली कंपनियां अगर इस मामले में लापरवाही करती पाई गईं, तो उन पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा. इतना ही नहीं सभी डिफेक्टिव गाड़ियों को वापस लेने करने के आदेश भी जारी किए जाएंगे.
उन्होंने कहा कि इस बीच कंपनियां चाहें तो सभी डिफेक्टिव गाड़ियों के बैच को तत्काल एडवांस में रिकॉल कर सकती है. हाल में कई कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटना सामने आई है. इसमें से तमिलनाडु की एक घटना में एक पिता और उसकी बेटी की मौत हो गई थी. लगातार सामने आ रहे हादसों के बीच ओकीनावा आटोटेक ने ने अपने 3,215 स्कूटरों को वापस लेने का निर्णय लिया है.

Related Articles

Back to top button