ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
व्यापार

मुंबई सेंट्रल के ल‍िए चलेगी वीकली स्‍पेशल ट्रेन, इन खास राज्‍यों के यात्र‍ियों को होगा बड़ा फायदा

Indian Railways: उत्‍तर रेलवे ( Northern Railways) ने मुम्‍बई सेंट्रल-बनारस के बीच साप्‍ताहिक एक्‍सप्रेस स्‍पेशल ( Weekly Special Train) चलाने का निर्णय लिया है. इस ट्रेन (Train) के संचालन से उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान, मध्‍यप्रदेश, गुजरात और महाराष्‍ट्र आने जाने वाले यात्र‍ियों को बड़ा फायदा म‍िल सकेगा. इसकी शुरूआत मुंबई सेंट्रल से 27 अप्रैल से की जा रही है. ट्रेन के सफर के दौरान यात्र‍ियों को कोव‍िड-19 न‍ियमों का अनुपालन करना अन‍िवार्य है.

नई दिल्ली. रेलयात्रियों की सुविधा के मद्देनजर उत्‍तर रेलवे ( Northern Railways) ने मुम्‍बई सेंट्रल-बनारस के बीच साप्‍ताहिक एक्‍सप्रेस स्‍पेशल (Weekly Special Train) चलाने का निर्णय लिया है. इस ट्रेन (Train) के संचालन से उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान, मध्‍यप्रदेश, गुजरात और महाराष्‍ट्र आने जाने वाले यात्र‍ियों को बड़ा फायदा म‍िल सकेगा. इसकी शुरूआत मुंबई सेंट्रल से 27 अप्रैल से की जा रही है. ट्रेन के सफर के दौरान यात्र‍ियों को कोव‍िड-19 न‍ियमों का अनुपालन करना अन‍िवार्य है.

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार के मुताबिक रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के लिए रेलवे 09183/09184 मुम्‍बई सेंट्रल-बनारस-मुम्‍बई सेंट्रल साप्‍ताहिक स्‍पेशल ट्रेन का संचालन कर रहा है. यात्रियों की सुविधा के लिए 09183 मुम्‍बई सेंट्रल-बनारस साप्‍ताहिक एक्‍सप्रेस स्‍पेशल ट्रेन द‍िनांक 27.04.2022 से 15.06.2022 तक प्रत्‍येक बुधवार को मुम्‍बई सेंट्रल से रात्रि 10.50 बजे प्रस्‍थान करके शुक्रवार को पूर्वाह्न 10.30 बजे बनारस पहुंचेगी.

वापसी दिशा में 09184 बनारस-मुम्‍बई सेंट्रल साप्‍ताहिक एक्‍सप्रेस स्‍पेशल ट्रेन द‍िनांक 29.04.2022 से 17.06.2022 तक प्रत्‍येक शुक्रवार को बनारस से दोपहर 02.30 बजे प्रस्‍थान करके रविवार को सुबह 04.35 बजे मुम्‍बई सेंट्रल पहुँचेगी.

09183/09184 मुम्‍बई सेंट्रल-बनारस- मुम्‍बई सेंट्रल साप्‍ताहिक एक्‍सप्रेस स्‍पेशल ट्रेन मार्ग में बोरीवली, वापी, सूरत, बडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाईमाधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, अछनेरा जं., आगरा फोर्ट, टुंडला, शिकोहाबाद, मैनपुरी, भोंगॉंव, फर्रुखाबाद, कन्‍नौज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ, जंघई और भदोही स्‍टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.

Related Articles

Back to top button