ब्रेकिंग
Kolkata Stampede News: कोलकाता के चोरबागान पंडाल भगदड़ में 19 लोगों की मौत, गृह मंत्री अमित शाह ने क... IND vs WI T20 Series: बेंगलुरु में बारिश की भेंट चढ़ा आखिरी मुकाबला, सीरीज 2-2 से हुई ड्रॉ Ranabaali Box Office Collection Day 2: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'राणाबाली' का शानदा... France Protests News: फ्रांस में सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे 5.5 लाख लोग— राष्ट्रपति ... Cancer Medicine Price Control India: कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, एटेजोलिज़ुमैब और बेवासिज़ुमैब सहित क... AI Usage Risks: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल के बीच किन मामलों में बरतनी चाहिए सावधानी? Navratri Kanya Pujan Vidhi 2026: दुर्गा अष्टमी पर ऐसे करें कन्या पूजन, जानिए चरण धोने से लेकर भोजन औ... Kumror Chokka Recipe: कन्या पूजन के लिए खास बंगाली स्टाइल 'कुमरोर चोक्का' रेसिपी Punjab Opinion Poll 2027: पंजाब में फिर आ सकती है ‘आप’ की सरकार, SCORE Intelligence के सर्वे में भगव... Gwalior Sheetla Mata Mandir Accident: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक का कहर, भीषण ...
विदेश

लंदन में पाकिस्तानियों ने Indian High Commission के सामने गंदगी फैलाई, भारतीयों ने की सफाई

लंदन: लंदन में पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने भारतीय उच्चायोग (Indian High Commission)  के सामने जो गंदगी फैलाई थी, उसे भारतीय समुदाय के लोगों ने मिलकर साफ किया। भारतीयों की इस मुहिम में ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त रुचि घनश्याम भी शामिल हुईं।पिछले सप्ताह भारतीय दूतावास के सामने पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने हिसंक प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी करके भारतीय दूतावास पर हमला भी किया था।

भारतीय समुदाय ने एकजुटता दिखाकर पाकिस्तान के प्रदर्शनकारियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। सफाई अभियान की शुरुआत इंग्लैंड के स्थानीय समय के अनुसार सुबह 11 बजे हुई।भारतीय समुदाय ने प्रतीकात्मक तौर पर साफ-सफाई का इनवॉइस लंदन के मेयर सादिक खान के भेजा है। हालांकि, खान ने प्रदर्शनकारियों के इस कदम की निंदा की है और इस व्यवहार को अस्वीकार्य बताया था।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि एक महीने से भी कम समय में यह दूसरी बार है कि इस तरह की घटना से हमारे उच्चायोग की सुरक्षा और सामान्य कामकाज प्रभावित हुआ है। हम इस तरह की घटनाओं को स्वीकार नहीं करेंगे। लंदन सरकार से आग्रह है कि वह इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button